फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अब रोहतक बनेगा जाट आरक्षण आंदोलन का केंद्र

अब रोहतक बनेगा जाट आरक्षण आंदोलन का केंद्र

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Hisar
Hisar Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जींद। जाट आरक्षण को लेकर अब मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गृह जिले रोहतक में सरकार से दो दो हाथ किए जाएंगे। इस बारे में ठोस रणनीति बनाने के लिए 17 नवंबर को हांसी की जाट धर्मशाला सर्वजाट खाप आरक्षण समिति की बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता बिनैन खाप के प्रधान एवं सर्वजाट खाप आरक्षण समिति के प्रधान नफेसिंह नैन करेंगे। आरक्षण के लिए सरकार को दिए गए समय का अब एक महीना ही शेष बचा है। सरकार 15 दिसंबर तक आरक्षण का ऐलान नहीं करती है तो खाप पंचायतें अपनी निर्णायक लड़ाई रोहतक से शुरू करेंगे जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

17 को होने वाली बैठक में आरक्षण का आंदोलन चलाने के लिए कमेटियों का गठन किया जाएगा। यदि सरकार 15 दिसंबर तक आरक्षण नहीं देती है तो फिर कमेटियां अपने-अपने क्षेत्र में जाट आरक्षण के लिए आंदोलन चलाएंगी। हांसी में होने वाली बैठक में ही जाट आरक्षण आंदोलन की भावी रूपरेखा भी तैयार होगी। 13 सितंबर को बिनैन खाप के चबूतरे से खापों के चौधरियों ने महापंचायतों की बैठक करके ऐलान किया था कि सरकार जाटों को केंद्रीय व प्रांतीय सरकारी सेवाओं में 15 दिसंबर तक आरक्षण दे। तीन महीने का समय हरियाणा सरकार को देने के बाद बीच बीच में नियमित रूप से बैठक करने का ऐलान भी किया गया था। इस प्रकार की बैठक सोनीपत, जींद में हो चुकी हैं। इसी कड़ी में 17 नवंबर को हांसी में खापों की बैठक आहूत की गई है।
विज्ञापन

15 दिसंबर से पहले रोहतक में बिनैन खाप की चबूतरे की तर्ज पर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। उम्मीद है रोहतक में होने वाली महापंचायत 2 या 9 दिसंबर को की जा सकती है। चौधरियों की सोच है कि जाट आरक्षण के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री पर उनके गृह जिले में ही खापों की तरफ से दबाव बनाया जाएगा। इसी रणनीति के तहत रोहतक में महांपचायत करने का ऐलान 17 नवंबर को हांसी में होने वाली बैठक में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण को लेकर सरकार अपनी रजा बताए। दो महीने पहले खापों ने बिनैन खाप के चबूतरे पर महापंचायत का आयोजन करके सरकार को तीन महीने का समय दिया था। बीते दो महीने में सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार का ऐसा संकेत नहीं दिया गया है। जिससे जाट कौम को यह महसूस हो कि सरकार आरक्षण के लिए कोई पहल कर रही है। अभी तो अल्टीमेटम का समय पूरा होने में एक पूरा महीना बचा हुआ है। इस दौरान सरकार कोई ऐलान करती है तो रोहतक की महापंचायत में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर दिया जाएगा, नहीं तो 15 दिसंबर के बाद शांतिपूर्वक आंदोलन जरूर होगा। आंदोलन का केंद्र अब रोहतक ही रहेगा। ठोस रणनीति बनाने के लिए 17 नवंबर को हांसी की जाट धर्मशाला में हरियाणा की सभी खापों की बैठक होगी।

कुलदीप सिंह ढांडा, सचिव, सर्वजाट खाप आरक्षण समिति हरियाणा

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल छौत ने कहा कि 24 नवंबर को जींद के छोटूराम कालेज में दीनबंधू सर छोटूराम की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में जाट आरक्षण लेने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जाट आरक्षण सत्याग्रह से शुरू होगा। अगर सरकार का रुख कड़ा रहा तो फिर आंदोलन को भी कड़ा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed