{"_id":"78-42513","slug":"Hisar-42513-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से 11650 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान से 11650 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद
Hisar
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। आरएसडी कालोनी के एक मकान से ड्रग विभाग ने ऑक्सीटोसिन के 11650 इंजेक्शन की खेप बरामद की। ड्रग विभाग के वरिष्ठ औषधि निरीक्षक एनके गोयल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
ड्रग विभाग के वरिष्ठ औषधि निरीक्षक एनके गोयल और आबकारी एवं कराधान विभाग के एईटीओ अनिल यादव की अगुवाई में एक टीम ने बुधवार को आरएसडी कालोनी स्थित एक मकान में छापामारी की। टीम ने जांच के दौरान इंजेक्शन से भरे दो डिब्बे बरामद किए। इनमें आक्सीटोसिन के 11650 इंजेक्शन बरामद किए। टीम ने इंजेक्शनों को अपने कब्जे में ले लिया। गोयल ने बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग ने दवा के दो डिब्बों को आरएसडी कालोनी स्थित एक घर में सप्लाई किए हुए जाते हुए पाया था। इस बारे में विभाग द्वारा ड्रग विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद जांच की कार्रवाई अमल में लाई गई।
जांच में ताराचंद के घर से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की खेप बरामद की गई है। आरोपी की पंचमुखी धाम के समीप किराना दुकान है और आरोपी ने इंजेक्शन बठिंडा से लाने की बात स्वीकार की है।