फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   971 farmers benefit from the irrigation project worth Rs 106.28 crore.

Hisar News: 106.28 करोड़ की सिंचाई परियोजना से 971 किसानों को लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
971 farmers benefit from the irrigation project worth Rs 106.28 crore.
हिसार। जिले के गांव गावड़, कालवास और सिंघरान में 106.28 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिंचाई परियोजना विकसित की जा रही है। इसके तहत हिसार शहर के तीन सीवेज शोधन संयंत्रों से प्रतिदिन 1.70 करोड़ लीटर शोधित पानी भूमिगत पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इससे 971 किसानों और 1,700 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा ने गांव गावड़ में किसान संवाद कार्यक्रम के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में शुरू की गई यह पहल जल संरक्षण और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन

गंगवा, सातरोड और डाबड़ा स्थित संयंत्रों से आने वाले पानी को दबावयुक्त पाइपलाइन के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। इससे रिसाव और वाष्पीकरण से होने वाली बर्बादी कम होगी। स्वचालित निगरानी और सॉफ्टवेयर आधारित वितरण प्रणाली से जल आपूर्ति में पारदर्शिता आएगी। परियोजना के तहत किसान या जल उपयोगकर्ता समिति बिजली के लिए एक रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करेगी, जबकि शेष बिल हरियाणा सरकार वहन करेगी। सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देने का भी प्रस्ताव है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद परियोजना को आठ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुभाष पनिहार, सुरेश अध्यक्ष, अजय गावड़, मंडल अध्यक्ष भूप सिंह, मुख्य अभियंता एसडी शर्मा, परियोजना निदेशक सुरेंद्र धनखड़, कार्यकारी अभियंता मुनीष देशवाल, विक्रम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed