फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   950 students participated in career awareness program

Hisar News: कॅरिअर जागरूकता कार्यक्रम में 950 विद्यार्थी हुए शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
950 students participated in career awareness program
हिसार। नंबर वन हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, रोहतक ग्रुप निदेशालय की ओर से लुवास ऑडिटोरियम में शनिवार को कॅरिअर परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के सहयोग से भारतीय वायु सेना की टीम दिशा ने कॅरिअर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य युवाओं को वायु सेना में उपलब्ध कॅरिअर विकल्पों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में 950 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वायु सेना की इंडक्शन पब्लिसिटी और प्रदर्शनी वाहन के माध्यम से छात्रों को जानकारी दी गई। यह पहल एनसीसी कैडेटों, वर्तमान छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए खास तौर पर तैयार की गई थी। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रुप कैप्टन सुब्रमण्यम श्रीनिवासन (वायु सेना मेडल) ने किया। इस अवसर पर विंग कमांडर धीरजपुरी, स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु कादियान, फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुरशरण और फ्लाइट ऑफिसर केएन मंडल सहित अन्य अधिकारियों ने वायु सेना में भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण, जीवनशैली और उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed