फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   95 lakh rupees fraud from the owner of ayurvedic product making firm

आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बनाने वाली फर्म के मालिक से 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
95 lakh rupees fraud from the owner of ayurvedic product making firm
हिसार। तलवंडी राणा निवासी डॉ. रामफल कुमार ने फर्म के दो हिस्सेदारों पर 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तलवंडी राणा निवासी जगबीर रेड्डी और बीड़ बबरान निवासी राम भुक्कल के साथ मिलकर राइट वेलनेस प्रा. लि. नाम से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बनाने की फर्म खोली थी। फर्म में उसने 95,00,000 रुपये लगाए। इस दौरान जगबीर रेड्डी को 30 फीसदी और राम भुक्कल को 10 फीसदी का हिस्सेदार बनाया। डॉक्टर होने के कारण उसने जगबीर रेड्डी को सीएमडी और राम भुक्कल को एमडी बनाया। जनवरी 2021 में उसने दोनों से हिसाब मांगा तो दोनों ने फर्म को घाटे में दिखा दिया। शक होने पर जब उसने कहा कि वह फर्म को बंद कर रहा है तो दोनों आरोपियों ने उसे कहा कि इस फर्म को बंद न करे। 31 जनवरी को मामले में पंचायत हुई और फर्म 70,00,000 में जगबीर रेड्डी और राम भुक्कल को दे दी। एक शपथ पत्र भी तैयार किया गया, जिसमें लिखा था कि जगबीर रेड्डी और राम भुक्कल रकम कैसे और कब-कब लौटाएंगे। उसने जगबीर रेड्डी को 11,58,000 रुपये और राम भुक्कल को 9,58,000 अलग से दे रखे हैं। अब आरोपी उक्त राशि नहीं लौटा रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed