फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   93 new corona patient in Hisar

57 दिन बाद 100 कम 93 नए संक्रमित मिले

Fri, 04 Jun 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
93 new corona patient in Hisar
हिसार। जिले में 57 दिन बाद वीरवार को कोरोना आंकड़ा 100 से नीचे गिरा है। 93 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। 267 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इससे पहले कम केस 7 अप्रैल को 58 मिले थे। इसके बाद आंकड़ा अचानक 100 के पार हुआ। वीरवार को 8 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने केस कम होने पर पांच कोविड केयर सेंटर भी बंद कर दिए हैं। फिलहाल एक केयर सेंटर ही चालू है। यह केयर सेंटर यादव धर्मशाला में बना है, जहां पर केवल संक्रमित कैदी ही रखे जा रहे हैं। ये सभी केयर सेंटर विभाग द्वारा अचानक नहीं, बल्कि एक सप्ताह के अंतराल में बंद किए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर 500 बेड के नए अस्पताल के शुरू होने से ज्यादातर मरीज वहीं पर जा रहे हैं। ऐसे में इन सेंटर में मरीजों की संख्या बहुत कम हो गई थी। इस लिए यह बंद कर दिए गए। ऐसे में वहां पर लगे स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी भी हटाकर अन्य जगह लगा दी गई है। अब केस के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी इन दिनों अधिक रहता है। जिस कारण रिकवरी रेट में भी लगातार उछाल आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार सभी मृतक गंभीर हालत के चलते वेंटिलेटर पर उपचाराधीन थे। अब पिछले 2 दिनों से तीन मृतक ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले थे और बाकी मृतक शहरी क्षेत्र से रहने वाले थे। संक्रमण के अभी तक कुल 53275 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये केयर सेंटर किए बंद : जाट धर्मशाला, राधा स्वामी सत्संग आश्रम, ब्राह्मण धर्मशाला, महाराजा अग्रसेन भवन और अन्य। इन केयर सेंटर का कार्यभार नोडल अधिकारी दंत चिकित्सक डॉ. रवि चौहान को सौंपा गया था। पिछले साल से वह लगातार करोना में ड्यूटी दे रहे हैं। अबकी बार फील्ड में सैंपलिंग करने की बजाय नोडल बनाए गए हैं।
रिकवरी रेट पहुंचा 95.95 प्रतिशत
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1143 रह गई है। ऐसे में ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 95.95 प्रतिशत हो गया है। वीरवार को मिले केस को मिलाकर मरीजों का कुल आंकड़ा 53275 हो गया है। कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 1012 पर पहुंच गया है। अब तक 51120 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं। इसके साथ ही 267 संक्रमितों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है।

3937 ऑक्सीजन सिलिंडर वितरित
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रवींद्र लोहान ने बताया कि ऑक्सीजनएचआरवाईडॉटआईएन पोर्टल पर अभी तक कुल 4427 आवेदन मिले है। इनमें से 3937 आवेदनों का निराकरण करते हुए ऑक्सीजन सिलिंडर वितरित किए गए। 476 आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं। 14 आवेदनों पर जल्द ही आक्सीजन आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed