फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रेलवे गैंगमैन की मौत, यूनियन ने कहा-अधिकारियों की लापरवाही से गई जान, स्टेशन पर दिया धरना

रेलवे गैंगमैन की मौत, यूनियन ने कहा-अधिकारियों की लापरवाही से गई जान, स्टेशन पर दिया धरना

Fri, 15 Feb 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
रेलवे गैंगमैन की मौत, यूनियन ने कहा-अधिकारियों की लापरवाही से गई जान, स्टेशन पर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। रेलवे गैंगमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रेल कर्मचारियों ने इसे अधिकारियों की लापरवाही का मामला बताया। मूल रूप से बिहार के गंगापुर निवासी विपिन कुमार अपने पिता के स्थान पर रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर तैनात था। कर्मचारी यूनियन के अनुसार विपिन बुधवार रात को 11 बजे जाखौद खेड़ा ड्यूटी पर गया था। इस दौरान वह जींद की ओर से आ रही 54043 गाड़ी की चपेट में आ गया।
गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने जेई को अपने घायल होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने विपिन को एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विपिन की दो साल पहले शादी हुई थी और 7-8 माह का एक बेटा है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने स्टेशन पर किया हंगामा
विपिन की मौत के बाद नॉर्थ वेस्ट रेलवे एंप्लाइज यूनियन और रेलवे कर्मचारी ट्रैकमैंटेनर एसोसिएशन ने वीरवार सुबह स्टेशन पर धरना दिया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने मांग की कि पीड़ित के परिवार को मुआवजा दिया जाए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विपिन की मौत अधिकारियों के तानाशाहीपूर्ण रवैये के कारण हुई है। बीकानेर से दो पेट्रोलमैन चलाने के आदेश हैं, लेकिन अकेले विपिन की ड्यूटी लगाई गई। उसे कई दिन से रेस्ट भी नहीं मिला था, जिस कारण वह तनाव में था। एडीएन सिरसा बलबीर सिंह मौके पर पहुंच कर यूनियन के नेताओं से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने नहीं माने आदेश : राय
नॉर्थ वेस्ट रेलवे एंप्लाइज यूनियन के चेयरमैन एसएन राय ने कहा कि जब भी गर्मी या सर्दी ज्यादा होती है तो पेट्रोलमैन चलाया जाता है। पहले दो पेट्रोलमैन साथ चलते थे। प्रशासन ने मैनपावर कम होने के कारण एक कर दिया। यूनियन ने इसका विरोध किया तो 1 जनवरी से हमारी बात मानी गई और अधिकारियों को पेट्रोलिंग के दौरान दो लोग भेजने के निर्देश दिए, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने इस आदेश को नहीं माना। उन्होंने कहा कि विपिन हिसार में तैनात था, लेकिन उसकी ड्यूटी जाखौद खेड़ा ड्यूटी पर भेज दिया। 23 जनवरी को अंतिम रेस्ट किया था, उसके बाद रेस्ट भी नहीं किया था।



जो हादसा हुआ है, बहुत मार्मिक है। घटना की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि सच्चाई क्या है। जो जांच रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
- कपिल देव सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed