{"_id":"5c59df07bdec2211d240bd53","slug":"91549393671-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी बसों का टेंडर खुलवाने के लिए मंत्री कविता जैन को चिट्ठी लिखेंगे मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी बसों का टेंडर खुलवाने के लिए मंत्री कविता जैन को चिट्ठी लिखेंगे मेयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। शहर की सड़कों पर सिटी बसों को चलाने का प्रोजेक्ट इस महीने भी पूरा होने की उम्मीद नहीं है। सिटी बसों का नया टेंडर खोलने की मुख्यालय से अनुमति नहीं मिलने के कारण पूरी प्रक्रिया अटक गई है। स्थानीय अधिकारियों के प्रयास कमजोर पड़ने के कारण अब गेंद मेयर गौतम सरदाना के पाले में डाल दी गई है। इसलिए अब मेयर बुधवार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन को चिट्ठी लिखकर टेंडर खुलवाने की अनुुमति मांगेंगे। अगर तत्काल अनुमति मिल जाती है तो मार्च महीने के पहले सप्ताह में सिटी बस चलने की उम्मीद बन सकती है।
यह है पूरा मामला
दरअसल, नगर निगम ने दिसंबर महीने में आठ रूटों पर सिटी बस चलाने के लिए पहला टेंडर लगाया था। मगर उस टेंडर में एक साल के अनुबंध, 16 से 22 सीटर लॉ फ्लोर बस की शर्त के कारण ऑपरेटर्स ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। तीन ऑपरेटरों ने ही वह टेंडर भरा, जो 31 दिसंबर को खोला गया। बाकी ऑपरेटर्स ने निगम कमिश्नर से शर्तों में छूट देने का आग्रह किया। इसके बाद दो जनवरी को नया टेंडर लगाया गया। इसमें लॉ फ्लोर के साथ सामान्य बस का प्रावधान किया गया और अनुबंध भी पांच साल का रखा गया। तब जाकर कई ऑपरेटर्स ने टेंडर भरा। इस टेंडर को 25 जनवरी को खोला जाना था। मगर टेंडर खोलने के लिए मुख्यालय से अनुमति नहीं मिली। इस कारण पूरी प्रक्रिया अब अटक गई है।
एक ऑपरेटर ने दो बसें तैयार करवाने का किया दावा
पुराने टेंडर के तहत तीन ऑपरेटर्स को पांच सिटी बसें चलाने के लिए वर्क ऑर्डर दिया जा चुका है। 31 जनवरी तक इन ऑपरेटर्स को बस चलानी थी। मगर अभी तक नहीं चलाई गई है। हालांकि एक ऑपरेटर सुरेश कुमार ने दो सिटी बस तैयार करवाने का दावा किया है। सुरेश कुमार के मुताबिक बस तैयार है, लेकिन आरटीए कार्यालय में पासिंग प्रक्रिया में समय लग रहा है। ऑपरेटर का दावा है कि इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक वह बसों को चला देगा।
विज्ञापन
सिटी बसों की स्टेटस रिपोर्ट मैंने देखी है। अधिकारियों ने बताया है कि नए टेंडर को खोलने की अनुमति अभी तक मुख्यालय से नहीं मिली है। मेरी तरफ से सुबह ही मंत्री कविता जैन को अनुमति दिलाने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम