{"_id":"5b21648b4f1c1b214d8b6310","slug":"91528915083-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो मार्केट के मिस्त्रियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज ---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो मार्केट के मिस्त्रियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज ---
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। आटो मार्केट के मिस्त्रियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है । नगर निगम के जेई नीतिश कुमार पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि न्यू आटो मार्केट में ब्लॉक लगवाने का काम करवाया जा रहा है । जब वहां चल रहे काम को जांचने के लिए पहुंचे तो वहां पर संजय, पवन सहित 8-10 अन्य लोग पहुंचे और काम में अनियमितता बताकर धक्का मुक्की करके जबरदस्ती काम बंद करवा दिया। इन लोगों ने वहां आकर गाली गलौच की और सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कामकाज में बाधा पहुंचाई। वहीं मार्केट के प्रधान रामअवतार ने बताया कि इन मिस्त्रियों ने किसी तरह के सरकारी काम में बाधा नहीं पहुंचाई है। मिस्त्रियों ने वहां हो रहे काम में गड़बड़ी को लेकर शिकायत की थी। निगम खुद निम्न श्रेणी का काम करवा रहा है। काम के खिलाफ आवाज उठाने पर मामला दर्ज करवाकर आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। इस बारे में मीटिंग करके आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।