फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   वितमंत्री ने खोल दिए सौगातों के पिटारे

वितमंत्री ने खोल दिए सौगातों के पिटारे

Sat, 10 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
वितमंत्री ने खोल दिए सौगातों के पिटारे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
वर्ष 2018-19 के बजट में वित्तमंत्री ने हिसार के लिए पिटारा खोल दिया। हिसार में एयरपोर्ट उड़ान से लेकर हिसार-दिल्ली कंट्रोल एक्सप्रेस-वे, हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर रिपोर्ट के लिए बजट में शामिल किया है। हिसार में एक आईटीआई, मुर्राह नस्ल सुधार केंद्र बनेगा। हांसी-जींद रेलवे लाइन की व्यवहारिकता रिपोर्ट मांगी जाएगी।
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बजट में 2018-19 के बजट में टेक्सटाइल हब के लिए पांच हजार करोड़ रुपये के निवेश का उल्लेख किया है। यह हब हिसार एरिया में बनाया जाना प्रस्तावित है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी एरिया के किसानों को इस हब से सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन

दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट हिसार के नारनौंद उपमंडल में मुर्राह भैंस अनुसंधान एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित करना है। इसका पशुपालकों को सीधे तौर पर फायदा होगा। नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। इसमें युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय विमानन हब के रूप में विकसित करने के लिए तीन चरण में काम किया जाएगा। पहले चरण में प्रदेश की तीन हवाई पट्टी के लिए 200 करोड़ मंजूर किए गए हैं। इसमें हिसार हवाई पट्टी को 4000 फुट से बढ़ाकर 9000 फुट किया जाएगा। दूसरे चरण में रिपेयरिंग यूनिट शुरू की जाएगी। यहां हवाई जहाज पार्किंग भी शुरू होगी। तीसरे चरण में यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए काम होगा।
नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन, एमआरआई की सेवाएं पीपीपी मॉडल पर शुरू की जाएंगी। हिसार के अग्रोहा में कैथ लैब की सेवाएं इसी मॉडल पर उपलब्ध कराएंगे। जिसके लिए सरकार की ओर से कुछ जिलों में इसे शुरू किया गया है।

ट्रेन और सड़क मार्ग से भी स्पीड
हिसार से दिल्ली तक छह-लेन के नियंत्रित क्षेत्र एक्सप्रेस-वे तथा तेज गति की ट्रेनों के माध्यम से तेज कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने की संभावना की जांच करने के लिए व्यवहारिकता रिपोर्ट मांगी जाएगी।


हिसार को ये सौगात मिली
- नारनौंद उपमंडल में मुर्राह अनुसंधान एवं कौशल विकास केंद्र का स्थापना
- हवाई अड्डे को तीन चरणों में विस्तार
- हिसार से दिल्ली तक छह लेन एक्सप्रेस-वे की संभावना तलाशेंगे
- नागरिक अस्पताल में सिटी स्कैन, एमआरआई सुविधाएं पीपीपी पर मिलेंगी
- जिले में खेड़ी चौपटा, डाटा और कुलाना में सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे
- सिसाय में आईटीआई खोली जाएगी
- हिसार महिला आईटीआई को मॉडल आईटीआई के तौर पर विकसित करेंगे
- रेलवे स्लाइडिंग परियोजना में जींद-हांसी की व्यवहारिकता जांचेंगे
- हिसार मेजर डिस्ट्रीब्यूटरी तथा पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी के लिए 30 करोड़
- उकलाना तथा उगालन सरकारी कॉलेज में 2018-19 सत्र से क्लासें शुरू होंगी

पिछले बजट में नहीं था कुछ खास
पिछले बजट में हिसार को कुछ खास नहीं मिला था। हिसार में एयरपोर्ट के लिए 2016 के बजट को ही दोहराया गया था। हांसी-महम रेलवे लाइन के लिए 300 करोड़ मंजूर किए गए थे। इसके अलावा पिछले साल के बजट में कुछ खास नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed