फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के सर्वे में दुष्यंत हरियाणा के नंबर वन सांसद

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के सर्वे में दुष्यंत हरियाणा के नंबर वन सांसद

Wed, 11 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के सर्वे में दुष्यंत हरियाणा के नंबर वन सांसद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
साढ़े तीन वर्ष पूर्व हिसार लोकसभा सीट से चुनकर देश के सबसे युवा सांसद का गौरव हासिल करने वाले दुष्यंत चौटाला अपनी कार्यशैली के दम पर देश के टॉप 25 सांसदों में शुमार हो गए हैं और हरियाणा के नंबर वन सांसद बने हैं। यह सर्वेक्षण देश की नामचीन संस्था एशिया पोस्ट और फेम इंडिया मैगजीन ने किया है। संस्था ने अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट हाल ही में प्रकाशित की है।
इस सर्वे में संस्था ने देशभर से सर्वश्रेष्ठ 25 सांसदों का चुनाव उनकी लोकसभा में उपस्थिति, कार्यशैली, प्रभाव, पहचान, प्रश्नों की संख्या, प्राईवेट बिल, बहस में भागीदारी, जनता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव, सांसद निधि का उपयोग आदि को आधार बनाते हुए किया है। इस सर्वेक्षण में हरियाणा से केवल तीन ही सांसद चुने गए। इनमें हिसार लोकसभा से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला, रोहतक से कांग्रेसी सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला को इस सर्वेक्षण में लोकसभा, जनहित कार्यों की साढ़े तीन वर्ष की परफॉरमेंस के आधार पर सर्वाधिक 798 अंक, दीपेंद्र हुड्डा ने 700 अंक और रमेश कौशिक को 646 अंक मिले हैं। इसमें दुष्यंत चौटाला को सामाजिक सहभागिता में 95 प्रतिशत, जनता से जुड़ाव में 87 प्रतिशत, कार्यशैली में 89 प्रतिशत, प्रदेश व पार्टी में प्रभाव के 87 प्रतिशत, छवि में 88 प्रतिशत, सदन में उपस्थिति में 88 प्रतिशत, सदन में प्रश्न के 90 प्रतिशत, बिल के 93 प्रतिशत, बहस में हिस्सा लेने के 81 प्रतिशत अंक हासिल हुए। इस प्रकार सर्वेक्षण में संस्था ने दुष्यंत को 798 अंक प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सर्वेक्षण में देश भर से जो 25 सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने गए हैं, उनमें गुजरात से किरीट प्रेम जी, झारखंड से निशिकांत दूबे, दिल्ली से उदित राज, महाराष्ट्र से सुप्रिया सुले, मध्यप्रदेश से रोडमल नागर, राजस्थान से ओम बिड़ला, हिमाचल से अनुराग ठाकुर, पं बंगाल से रत्ना डे, महाराष्ट्र से पूनम महाजन, अरविंद सावंत, उत्तर प्रदेश से विरेंद्र सिंह मस्त, उड़ीसा से कृष्णा सिंह देव, आसाम से गौरव गोराई, राजस्थान से ही चंद्रप्रकाश जोशी आदि प्रमुख हैं। एशिया पोस्ट सर्वे में 25 प्रभावशाली सांसदों को चुनने में संबंधित सांसद से जुड़े तथ्यों और आंकड़ों को आधार बनाती है। इसमें लोगों से पूछे गए सवाल अथवा उनके विचार शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed