फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   युवती ने प्रेमी संग मिल किया था भाई पर जानलेवा हमला, दोषी करार

युवती ने प्रेमी संग मिल किया था भाई पर जानलेवा हमला, दोषी करार

Sat, 02 Sep 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
युवती ने प्रेमी संग मिल किया था भाई पर जानलेवा हमला, दोषी करार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके जैन की अदालत ने अपने भाई पर जानलेवा हमला करने पर यहां उत्तम नगर की युवती सुनीता और गंगानगर के उसके प्रेमी सुभाष को दोषी करार दिया है। अदालत दोनों को शनिवार को सजा सुनाएगी।
पुलिस ने इस संबंध में 20 जून 2013 को केस दर्ज किया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार घटना वाली रात उत्तम नगर का राजेश कुमार घर की छत पर सोया था। उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। उसकी हालत नाजुक थी। वह बोल नहीं पा रहा था। पुलिस अस्पताल में घायल के बयान लेने पहुंची तो उसकी बहन सुनीता मिली थी। सुनीता ने बयान दिए थे कि वह घर के आंगन में सोई थी और उसका भाई छत पर सोया था। रात 12 से 1 बजे के बीच राजेश के चिल्लाने की आवाज आई तो वह ऊपर गई। तब एक अनजान युवक उसके भाई को चाकू मारकर दीवार फांदकर फरार हो गया। सिटी थाना पुलिस ने अनजान युवक के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

भाई के होश में आने पर हुआ था खुलासा
वारदात के 10 दिन घायल राजेश की हालत में सुधार हुआ था। उसने पुलिस को बयान दिए थे कि उसकी बहन सुनीता टोहाना के पास के गांव रूपांवाली में शादीशुदा है। उसकी पति के साथ अनबन रहती है। वह सात महीने से मायके में रहती है। वह उसे ससुराल जाने के लिए कहता था और वह जाना नहीं चाहती। उसके राजस्थान के जिला गंगानगर के गांव कुंडलावाली के सुुुुभाष के साथ संबंध हैं। घायल राजेश ने कहा था कि घटना वाली रात वह सो रहा था। तभी सुनीता और सुुुभाष ने चाकू से वार कर उसे घायल किया था। फिर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती टोहाना के पास के गांव रूपांवाली में है शादीशुदा, पति से अनबन के चलते रहती है मायके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed