फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   900 cr Rs Sanction to hasi and jind 45 km route

हांसी-जींद 45 किलोमीटर रेल लाइन के लिए 900 करोड़ मंजूर

Sat, 04 Feb 2017 12:33 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sat, 04 Feb 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
900 cr Rs Sanction to hasi and jind 45 km route
Hasi Station - फोटो : Hasi Station
वर्ष 2017 के रेल बजट में हिसार जिले को 900 करोड़ रुपये का हांसी-जींद रेलवे ट्रैक का प्रोजेक्ट मिला है। जिसमें करीब 45 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन डाली जाएगी। हांसी से जींद रेल लाइन के बाद हिसार चंडीगढ़ तक सीधे तौर पर जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 का रेल बजट अपने जिले के लिए सबसे बड़ी सौगात लेकर आया है। इसमें करीब 900 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला। रेलवे की ओर से बजट की डिटेल जानकारी उपलब्ध कराई गई हैं, जिसमें हांसी-जींद की 45 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के लिए 900 करोड़ रुपये कैपिटल इनवेस्टमेंट प्रोग्राम में तय किए गए हैं। यह रेलवे लाइन ज्वाइंट वेंचर होगी, जिसमें एक हिस्सा रेलवे की ओर से दिया जाएगा। दूसरा हिस्सा हरियाणा सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। इसमें प्रदेश सरकार किसी निजी कंपनी को भी भागीदार बना सकती है। प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस रेल लाइन के लिए प्रयास किए थे, जिसके बाद 2014-15 के रेल बजट में इसे मंजूर किया गया था। इस रेल लाइन के लिए मार्च 2015 में सर्वे किया गया, जिसमें रेलवे लाइन की फिजिबिलिटि पाई गई थी। तत्कालीन डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने 12 जनवरी 2016 को रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डीडी गर्ग को पत्र लिखकर सर्वे कंप्लीट होने की जानकारी भेजी थी। तत्कालीन डीआरओ राजबीर धीमान ने यह सर्वे कराया था।
विज्ञापन


यह रहेगा रेलवे लाइन का रूट
करीब 45 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन में नारनौंद मुख्य स्टेशन होगा। इसके अलावा चार हॉल्ट स्टेशन तय किए गए हैं। शेखपुरा, गगनखेड़ी, ढाणी ब्राह्मण, राजपुरा, माढा, माजरा प्याऊ, नारनौंद, भैणी अमीरपुर, राजथल, गुलकनी, इक्कस होते हुए जींद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे के साथ साथ होगी रेल लाइन
प्रस्तावित रेल लाइन हांसी से जींद जाने वाले स्टेट हाइवे के साथ होगी। राजस्व विभाग की ओर से 2015 में यह सर्वे किया गया था। सर्वे रिपोर्ट रेलवे को भेजी गई थी। जिसमें अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन को भी चिह्नित किया जा चुका है।

राखी गढ़ी भी होगा रेलवे मैप पर
नारनौंद के गांव राखी गढ़ी का इंटरनेशनल लेवल का महत्व है। सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा शहर यहां माना गया है। प्रदेश सरकार की ओर से इस गांव को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की योजना है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से यहां म्यूजियम बनाया जा रहा है।

चंडीगढ़ से सीधे कनेक्ट हो जाएंगे
यह 45 किलोमीटर रेल लाइन बनने के बाद हिसार जींद से सीधे जुड जाएगा। हिसार के लोग हांसी, जींद ,कैथल, कुरुक्षेत्र होते हुए चंडीगढ़ के लिए सुविधा मिल जाएगी। हिसार से दिल्ली के लिए दूसरा वैकल्पिक रूट भी मिल जाएगा। हिसार, हांसी, जींद, सोनीपत होते हुए दिल्ली जा सकेंगे। अब तक हिसार रेल मार्ग के जरिए चंडीगढ़ से नहीं जुुड़ा है।

उत्तर व दक्षिण हरियाणा को जोडे़गी लाइन
यह रेलवे लाइन उत्तर व दक्षिण हरियाणा को जोड़ेगी। गुरुग्राम, रेवाड़ी, भिवानी की रेल लाइन हांसी, जींद होते हुए कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला से जुड़ जाएंगे। पूरे हरियाणा को अलग वैकल्पिक रूट मिल सकेंगे। जींद हरियाणा के मध्य में होने के कारण इस लाइन से सभी को फायदा होगा।


यह प्रोजेक्ट मंजूर करने के लिए केंद्र सरकार का आभार। हांसी से जींद तक रेल लाइन शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोगों को बहुत सुविधा होगी। यह क्षेत्र अब रेल के माध्यम से दिल्ली और चंडीगढ़ से सीधे जुड़ जाएगा। इस क्षेत्र की यह लंबे समय पुरानी मांग थी। करीब 45 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन नारनौंद विधानसभा के गांवों से गुजरेगी।
- कैप्टन अभिमन्यु, वित्तमंत्री, हरियाणा

मैंने हांसी-जींद रेल लाइन के लिए कई बार रेल मंत्री को पत्र लिखे थे। इस प्रोजेक्ट को लेकर कई बार रेल मंत्री से मिलकर भी अनुरोध किया था। यह लाइन मंजूर होने पर हिसार जिले को सबसे अधिक फायदा होगा। यहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद बढे़ंगी। सरकार इस प्रोजेक्ट को जल्द शुरू कराए।

- दुष्यंत चौटाला, सांसद, हिसार

हांसी-जींद रेल लाइन के लिए 900 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। नई रेल लाइन की लंबाई 45 किलोमीटर होगी। यह संयुक्त प्रोजेक्ट होगा, जिसमें हरियाणा सरकार का भी हिस्सा रहेगा।
- राजीव सक्सेना, डीआरएम, बीकानेर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed