{"_id":"609adb7a8ebc3ed1e55655cc","slug":"90-year-old-women-outsad-to-home-hisar-news-rtk608099755","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 वर्षीय वृद्धा के साथ ये बर्ताव: बहू व पोते ने पीटकर घर से निकाला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
90 वर्षीय वृद्धा के साथ ये बर्ताव: बहू व पोते ने पीटकर घर से निकाला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Wed, 12 May 2021 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:21 AM IST
सार
आरोप है कि मंगलवार को रजनी को उसकी बहू व पोते ने पीटकर चारपाई व कपड़ों से भरे बैग के साथ घर से निकाल दिया। बुजुर्ग महिला घंटों तक रोते बिलखते हुए गली में पड़ी रही। गांव के कुछ युवकों ने बुजुर्ग महिला की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
गली में सामान के साथ बैठी वृद्धा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के भाटला गांव में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बहू व पोते ने पीटकर घर से निकाल दिया। बुजुर्ग महिला रोती बिलखती हुई कई घंटों तक गली में पड़ी रही। इस दौरान ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने बहू व पोते के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव भाटला निवासी 90 वर्षीय रजनी देवी के दो बेटे थे। एक बेटे का देहांत हो चुका है जबकि दूसरा रेलवे से रिटायर होने के बाद दिल्ली में रहता है। रजनी गांव में ही बहू के पास रहती है।
विज्ञापन
आरोप है कि मंगलवार को रजनी को उसकी बहू व पोते ने पीटकर चारपाई व कपड़ों से भरे बैग के साथ घर से निकाल दिया। बुजुर्ग महिला घंटों तक रोते बिलखते हुए गली में पड़ी रही। गांव के कुछ युवकों ने बुजुर्ग महिला की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचते ही एसपी ने मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद भाटला चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला के बड़े बेटे को तलब किया।
भाटला चौकी इंचार्ज रामनिवास ने बताया कि फिलहाल बुजुर्ग महिला बड़े बेटे के पास है। आरोपी महिला संतरा व उसके बेटे रिंकू के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506, 34 के तहत एफआइआर दर्ज कर ली गई है।