{"_id":"61f2edd76d0b760f3f67d4fc","slug":"9-hours-of-sunshine-after-22-days-relief-from-cold-hisar-news-hsr6229251127","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 दिन बाद 9 घंटे निकली धूप, ठंड से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 दिन बाद 9 घंटे निकली धूप, ठंड से मिली राहत
विज्ञापन
कई दिन मै मिल्या धूप सेंकण का मौका.... बारिश, बादल, सर्दी के बाद वीरवार सुबह धूप खिली तो माडल टाउन पार
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले में 22 दिन के बाद वीरवार को 9 घंटे धूप निकली, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर की गति से शीत हवाएं भी चलीं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के मुताबिक प्रदेश में 29 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट होने आएगी, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।
बता दें कि इस माह एक बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से 5 जनवरी के बाद से बारिश या बादलवाई हो रही थी। इस कारण से या धूप निकल ही नहीं रही थी या फिर से दो से तीन घंटे हल्की धूप ही निकल रही थी। वीरवार सुबह की शुरुआत एकदम साफ मौसम हुई। इसका असर यह हुआ कि सुबह समय पर सूर्य ने दर्शन दिए और सुबह 9 बजे तक तेज धूप निकल आई। तेज धूप देखकर लोगों के चेहरों पर खुशी छा गई। करीब तीन सप्ताह बाद निकली तेज धूप का लोगों ने खूब आनंद उठाया। इस दौरान पार्कों व बाजारों में लोगों की भीड़ रही। हालांकि दिन भर 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवाएं भी चलीं, लेकिन तेज धूप के कारण ठंडी हवाओं का असर कम रहा। मगर दिन ढलने के साथ इन हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया और ठंड दोबारा से बढ़ गई।
दिन का तापमान 18 से ऊपर पहुंचा पर अभी भी सामान्य से नीचे
दिनभर तेज धूप निकलने का असर दिन के तापमान भी पड़ा। दिन का तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं रात का तापमान 5.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहा। सुबह नमी की मात्रा 95 प्रतिशत थी, जो शाम तक घटकर 45 प्रतिशत रह गई।