फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   9 death due to corona

पहली बार 4 महिलाओं सहित नौ की कोरोना से मौत, 268 संक्रमित मिले

Wed, 18 Nov 2020 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
9 death due to corona
हिसार। जिले में मंगलवार को चार महिलाओं सहित नौ मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। ऐसा पहली बार हुआ है कि जिले में 24 घंटों के अंतराल में नौ लोगों मौत हुई हैं। इससे पहले 10 नवंबर को 8 मरीजों की मौत हुई थी। विभाग के अनुसार इनमें से 7 संक्रमित मरीज गंभीर हालत के थे, जिससे उन सभी को वेंटिलेटर पर रखा गया था। इनको मिलाकर जिले में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 190 पहुंच गया है। वहीं 268 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार मृतकों में से एक नलवा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक, सेक्टर 9-11 निवासी 65 वर्षीय महिला, ठंडी सड़क एरिया निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, नागर कॉलोनी का 55 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णा नगर का 82 वर्षीय बुजुर्ग, अग्रोहा की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, प्रेम नगर का 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और न्यू मॉडल टाउन का 68 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि मंगलवार को उनके यहां शहर की एक कॉलोनी निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हुई है, जो शुगर, बीपी की बीमारी से ग्रस्त थी। मृतकों में से दो जिला अस्पताल, एक जिंदल अस्पताल, एक गीतांजलि अस्पताल, एक सुखदा अस्पताल और एक-एक मेदांता अस्पताल, सर्वोदय और प्रणामी अस्पताल में दाखिल थे। इसके अलावा एक मरीज जिला अस्पताल में मौत होने के बाद जांच में संक्रमित मिला था और दूसरा मरीज ऑक्सीजन पर था। विभाग के अनुसार सभी मृतक शुगर, बल्गम, दिल की बीमारी सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

13541 हुई संक्रमितों की संख्या
उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल के अनुसार देर शाम को आई रिपोर्ट में 268 कोरोना केस मिले हैं। तीन दिन से कोरोना केस का आंकड़ा नीचे आ रहा था, लेकिन मंगलवार को फिर से बढ़ा है। अब इनको मिलाकर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 13541 हो गया है। इनमें से अब तक जिले के 11451 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं, जबकि 1901 एक्टिव केस हैं। ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 84.57 प्रतिशत रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed