{"_id":"6526da26960a8e2fea0bb4e6","slug":"8th-class-student-died-due-to-poison-nitish-was-the-only-son-hisar-news-c-21-hsr1020-237930-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 8वीं कक्षा के छात्र की जहर के प्रभाव से मौत, इकलौता बेटा था नीतिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 8वीं कक्षा के छात्र की जहर के प्रभाव से मौत, इकलौता बेटा था नीतिश
Wed, 11 Oct 2023 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
नारनौंद।
गांव लोहारी राघो में 8वीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र की कीटनाशक के प्रभाव में आने से मौत हो गई। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। छात्र नीतिश अपने पिता बिजेंद्र का इकलौता बेटा था। वह गांव के ही एक निजी स्कूल में पढ़ता था।
बिजेंद्र ने बताया कि वे खेत में ढाणियों में रहते हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे वह खेत में काम कर रहा था। उसका बेटा नीतिश घर पर अकेला था। बिजेंद्र ने बताया कि जब वह घर आया तो देखा की उसके बेटे की हालत बिगड़ी हुई थी। वह उल्टियां कर रहा था। बिजेंद्र ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। उन्होंने तुरंत वाहन का प्रबंध किया व उसको गांव में ही एक चिकित्सक के पास लेकर गए। चिकित्सक उसकी हालत देखकर उसको हांसी ले जाने की बात कही। इसके बाद परिजन उसको हांसी नागरिक अस्पताल में लेकर आए। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने नीतिश का चेकअप कर उसको मृत घोषित कर दिया। फिलहाल छात्र के शव को मोर्चरी में रख दिया है, जिसका वीरवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।