फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   85 percentage more lineloss RDS fider today 10 hour

85 फीसदी से अधिक लाइनलॉस वाले आरडीएस फीडरों पर आज से 10 घंटे कटौती

Sat, 22 Apr 2017 12:00 AM IST
Subhas Chandra /Hisar
Subhas Chandra /Hisar Updated Sat, 22 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम ने हिसार सर्कल के 85 प्रतिशत से अधिक लाइनलॉस वाले ग्रामीण फीडरों पर बिजली कटौती कर इन गांवों को सबक सिखाने का फैसला लिया है। डीएचबीवीएन की ओर से हिसार सर्कल के 85 प्रतिशत से अधिक लाइनलॉस वाले आरडीएस फीडरों (रूरल एंड डोमेस्टिक फीडर) पर 10 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। यानी इन फीडरों से जुड़े गांवों को सिर्फ दो घंटे ही बिजली की सप्लाई मिल पाएगी। बिजली निगम ने सर्कल के ऐसे 17 ग्रामीण फीडरों को चुना है। जिन पर 85 प्रतिशत से अधिक लाइनलॉस है। बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार इन गांवों में लगभग फ्री बिजली की सप्लाई हो रही है। क्योंकि लाइनलॉस के आंकड़े देखे तो इन ग्रामीण फीडरों पर नाममात्र उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं में से भी कुछ उपभोक्ताओं द्वारा ही बिल भरा जाता है। बिजली निगम द्वारा शहरी क्षेत्रों में 20 से 50 प्रतिशत लाइनलॉस वाले फीडरों पर बिजली कटौती की शुरुआत पहले ही शुरू की जा चुकी है।                  
विज्ञापन

इन फीडरों पर 85 प्रतिशत से अधिक लाइनलॉस                  
फीडर - लाइनलॉस (प्रतिशत में)                  
बुडाना - 93.90                    
उगालन - 90.09                   
चितैण - 89.91                  
दौलतपुर - 88.91                  
सुलचानी - 88.45                  
 ढाढ - 88.91                  
 छान - 87.56     
             
यहां भी लाइनलॉस                  
इन फीडरों के अलावा मिर्चपुर फीडर 87.45 प्रतिशत, बिठमड़ा 87.07, सुल्तानपुर 86.86, बड़छप्पर 86.82 बास, पाली 86.12, मिर्चपुर 85.66, मदनहेड़ी 85.30, गगनखेड़ी पर 85.29 प्रतिशत तक लाइनलॉस हो रहा है।   
विज्ञापन

               
लाइनलॉस वाले गांवों में फ्री हो रही बिजली की सप्लाई                  
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम द्वारा जारी किए गए इन आंकड़ों में ग्रामीण फीडरों पर लगभग फ्री बिजली सप्लाई हो रही है। क्योंकि बुड़ाना, उगालन गांव में 90 प्रतिशत से अधिक लाइनलॉस है। वहीं 85 प्रतिशत लाइनलॉस वाले गांवों में महज 10 प्रतिशत बिजली कनेक्शनों के बिल भेजे जाते हैं। इन 10 प्रतिशत में से भी सिर्फ 2 से 3 प्रतिशत उपभोक्ता ही बिलों का भुगतान करते हैं। इन आंकड़ों को देखे तो गांवों में लगभग फ्री बिजली सप्लाई हो रही है। 

                  
यह बोले अधिकारी                  
85 प्रतिशत से अधिक लाइनलॉस वाले आरडीएस फीडरों पर भी बिजली कटौती का फैसला लिया गया है। इन फीडरों पर बिजली चोरी को रोकने के लिए 10 घंटे बिजली कटौती कर सिर्फ दो घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी।   
- डीएल हंसु, एसई, ऑपरेशन सर्कल, डीएचबीवीएन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed