{"_id":"61df1948d815a678be03c519","slug":"84-thousand-rupees-looted-from-the-employee-of-the-finance-company-hisar-news-hsr6218809102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कारिंदे से 84 हजार की नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कारिंदे से 84 हजार की नकदी लूटी
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटे 84 हजार रुपये
रिकवरी कर बाइक पर लौट रहा था कर्मचारी, तीन नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात
बरवाला (हिसार)। गांव गैबीपुर-बोबुआ मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 84 हजार की नकदी लूट ली। सूचना मिलने पर डीएसपी रोहतास सिहाग, थाना प्रभारी सुखजीत सिंह व सीआईए की टीम वारदात स्थल पर पहुंची व जरूरी जानकारी जुटाई।
पुलिस को दी शिकायत में जींद निवासी प्रदीप ने कहा कि वह भारत फाइनेंस कंपनी की बरवाला ब्रांच में काम करता है। बुधवार देर शाम वह गांव हसनगढ़ व कुंभा से रिकवरी करके बाइक पर बरवाला जा रहा था। गांव बोबुआ व गैबीपुर मार्ग के बीच बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उसकी बाइक रुकवा ली। प्रदीप ने कहा कि बाइक सवार दो लोगों के पास पिस्तौल थी। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उसका बैग छीन लिया। बैग में 84 हजार की नकदी, मोबाइल फोन, पर्स था। बदमाश जाते समय उसके बाइक की चाबी भी साथ ले गए। इसके बाद उसने वारदात स्थल से कुछ दूरी पर स्थित शराब ठेके पर पहुंच कर मोबाइल के माध्यम से पुलिस को 112 पर कॉल कर व फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
पुलिस मामले की छानबीन कर वारदात को अंजाम देने वालों का सुराग लगाने में जुटी है। - सुखजीत सिंह, थाना प्रभारी