फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पांच जिंदगियों को लीलने के बाद आखिरकार शुरू हुआ जिंदल पुल पर मास्टिक लेयर का काम

पांच जिंदगियों को लीलने के बाद आखिरकार शुरू हुआ जिंदल पुल पर मास्टिक लेयर का काम

Tue, 11 Dec 2018 01:27 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
पांच जिंदगियों को लीलने के बाद आखिरकार शुरू हुआ जिंदल पुल पर मास्टिक लेयर का काम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पांच जिंदगियों को लीलने के बाद आखिरकार सोमवार से जिंदल पुल पर मास्टिक लेयर बिछाने का काम शुरू हो गया। दूसरी ओर हादसे में अपनों को खो चुकी बिहार की लेबर के घाव अभी भरे नहीं हैं। उसने काम पर लौटने से मना कर दिया। ऐसे में ठेकेदार ने दूसरी लेबर बुलाकर सोमवार से काम शुरू कराया।
जानकारी के मुताबि िपुरानी लेबर ने कहा कि हिसार में हमारे परिजनों की जान गई है, इसलिए हम वहां काम तो क्या, हिसार में भी कदम नहीं रखेंगे। ठेकेदार ने दूसरी लेबर के करीब 30 मजदूर बुलाकर रुका हुआ कार्य शुुरू करवाया। करीब 10 दिन के अंदर मास्टिक लेयर का कार्य पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल रेलवे लाइन के ऊपर के हिस्से पर मास्टिक लेयर का कार्य शुुुरू हो चुका है। रेलवे लाइन के हिस्से के पुल की बाकी बची सड़क को खोदा जा रहा है। रेलवे के हिस्से पर मास्टिक लेयर डलने के बाद दूसरे हिस्से की सड़क पर मास्टिक लेयर डाली जाएगी।
विज्ञापन

सिर्फ दिन में ही काम करेगी लेबर
20 नवंबर के हादसे से सबक लेते हुए बीएंडआर अधिकारी नई लेबर से दिन में ही कार्य करवाएंगे। हादसा होने से पहले लेबर चलते ट्रैफिक में भी काम करती थी। ट्रैफिक पुलिस प्रशासन ने जिंदल पुल की दोनों साइडों पर बेरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर रखा है। संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व मजदूर ही पुल पर जा सकते हैं। अन्य लोगों का पुल पर जाना मना है। यातायात को सुचारु चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूटों को डायवर्ट कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होने के बाद काफी दिनों तक कार्य बंद रहा। सोमवार को लेबर बुला कर पुुल पर मास्टिक लेयर का कार्य शुरू करवा दिया है। कोशिश है कि जल्द से जल्द कार्य पूरा हो जाए, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो।
-राजेंद्र चहल, ठेकेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed