फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   संसद में सवाल पूछने में दुष्यंत सबसे आगे, राजकुमार सैनी फिसड्डी

संसद में सवाल पूछने में दुष्यंत सबसे आगे, राजकुमार सैनी फिसड्डी

Sat, 26 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
संसद में सवाल पूछने में दुष्यंत सबसे आगे, राजकुमार सैनी फिसड्डी
हिसार।
विज्ञापन

देश का सबसे युवा सांसद का रिकॉर्ड बनाने वाले दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी सांसदों से अधिक सवाल पूछे। हरियाणा के आठ सांसदों ने चार साल में लोकसभा में कुल 1861 सवाल पूछे। इसमें दुष्यंत चौटाला ने 605 सवाल पूछे। राजकुमार सैनी ने संसद में सबसे कम 49 सवाल पूछे। संसद में उपस्थिति के मामले में सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक ने अपनी 100 हाजिरी दर्ज कराई।
26 मई 2014 को संसद शुरू हुई थी। हरियाणा के कुल दस सांसदों में गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत और फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर केंद्र सरकार में मंत्री हैं। इन लोगों को लोकसभा में सवाल पूछने का अधिकार नहीं होता है। प्रदेश के आठ सांसदों ने लोकसभा के अलग-अलग सत्र में सवाल पूछे। इसमें सांसद दुष्यंत ने 605 सवाल पूछे। दूसरे नंबर पर करनाल के सांसद अश्विनी कुमार ने 359 सवाल किए। अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया 301 सवाल पूछकर तीसरे स्थान पर रहे। लोकसभा में होने वाली बहस में हिस्सा लेने वालों में भी सांसद दुष्यंत सबसे आगे रहे। उन्होंने 204 बहस में हिस्सा लिया। अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया ने 112 बहस में हिस्सा लिया। तीसरे नंबर पर रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 46 बहस में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया 98 प्रतिशत हाजिर रहे। तीसरे स्थान पर भिवानी के सांसद धर्मबीर सिंह ने संसद में 94 प्रतिशत हाजिरी दर्ज कराई।

सांसदों का रिपोर्ट कार्ड
लोकसभा क्षेत्र सांसद उपस्थिति सवाल डिबेट प्राइवेट बिल
करनाल अश्विनी कुमार 54 359 7 0
सिरसा चरणजीत सिंह रोड़ी 86 75 9 0
रोहतक दीपेंद्र हुड्डा 80 92 46 3
भिवानी धर्मबीर सिंह 94 112 12 0
हिसार दुष्यंत चौटाला 83 605 204 18
कुरुक्षेत्र राजकुमार सैनी 87 49 23 0
सोनीपत रमेश चंद्र कौशिक 100 189 17 1
अंबाला रतनलाल कटारिया 98 301 112 0
...........
भाजपा के सात सांसद
हरियाणा से कुल 10 सांसद हैं। इनमें भाजपा के सात सांसद हैं। इंडियन नेशनल लोकदल के दो सांसद और कांग्रेस का एक सांसद हैं। लोकसभा में हरियाणा से एक भी महिला सांसद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल में भाजपा के सात सांसदों का एक प्राइवेट बिल
हरियाणा से भाजपा के सात सांसदों ने पिछले चार साल में केवल प्राइवेट बिल पेश किया। इनेलो सांसद दुष्यंत ने चार साल में 18 प्राइवेट बिल पेश किए। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने तीन प्राइवेट बिल प्रस्तुत किए। प्रदेेश के सांसदों ने लोकसभा में कुल 22 बिल पेश किए।


सवाल पूछने वालों में तीसरे नंबर पर रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा
सवाल पूछने के मामले में सांसद राजकुमार सैनी के बाद इनेलो सांसद चरणजीत रोड़ी ने चार साल में केवल 75 सवाल पूछे। कम सवाल पूछने वालों में तीसरे नंबर पर रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केवल 92 सवाल सरकार से पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed