फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   14 साल पहले नाना ने उतारा था अखाड़े में, किरण ने कॉमनवेल्थ में जीता कांस्य

14 साल पहले नाना ने उतारा था अखाड़े में, किरण ने कॉमनवेल्थ में जीता कांस्य

Fri, 13 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
14 साल पहले नाना ने उतारा था अखाड़े में, किरण ने कॉमनवेल्थ में जीता कांस्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हिसार की बेटी किरण गोदारा ने आस्ट्रेलिया में दूध-दही का दम दिखाते हुए तिरंगा लहराया है। किरण गोदारा ने गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ खेलों में मॉरीशस देश की खिलाड़ी के साथ हुए मुकाबले में कांस्य पदक जीता है। यह मेडल जीतने के बाद किरण गोदारा कॉमनवेल्थ खेलों में 76 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य जीतने वाली भारत की पहली महिला रेसलर बन गई हैं। किरण की जीत की खुशी में परिजनों ने मिठाई बांटकर जमकर खुशियां मनाई। 14 साल पहले 2004 में किरण के ने नाना रामस्वरूप ने उसे अपने घर में बने अखाड़े में उतारा था।
पहले ही राउंड में किया चित
किरण गोदारा का कांस्य मेडल के लिए मॉरीशस की पहलवान कातुओस्किया परिधावेन के साथ वीरवार को मैच हुआ। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे लाइव प्रसारित किया गया। इसी समय किरण गोदारा के पिता कुुलदीप गोदारा, माता गीता देवी, छोटा भाई अजय गोदारा और कोच विष्णुदास भी मैच को लाइव देखते रहे। कांस्य मेडल के लिए मैच में तीन-तीन मिनट के दो स्तर होते हैं। किरण ने तीसरे मिनट में ही विरोधी पहलवान को चित करके परचम लहरा दिया। किरण ने 10-0 से विरोधी पहलवान को मात दी। जीत के बाद परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

2004 में नाना के घर के आंगन से की थी शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान किरण गोदारा के पिता कुलदीप गोदारा ने बताया कि किरण का बचपन गांव कालीरावण में अपने नाना के घर बीता है। किरण की प्राथमिक शिक्षा भी कालीरावण में ही हुई है। किरण के नाना रामस्वरूप खिचड़ किरण ने 2004 में अपने आंगन में ही कुश्ती की शुरुआत की थी। उनका सपना था कि किरण एक दिन देश का नाम रोशन करेगी। आज किरण ने अपने नाना का सपना पूूरा कर दिखाया है। अपनी बेटी की जीत की खुशी में किरण की मां गीता देवी के आंखों में खुुशी के आंसू छलक आए। गीता देवी ने बताया कि उनकी बेटी के मेडल जीतने का श्रेय उसके नाना को जाता है। अगर आज वे जिंदा होते तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता। 2009 में किरण के नाना का बीमारी के कारण निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाबीर स्टेडियम में पहलवानों ने बांटे लड्डू
किरण की जीत की खुशी में महाबीर स्टेडियम में कुश्ती का अभ्यास करने वाले पहलवानों ने शाम पांच बजे लड्डू बांटकर खुशी मनाई। किरण गोदारा के कोच विष्णुदास ने बताया कि किरण कॉमनवेल्थ गेम्स के 76 किलोग्राम वर्ग में कांस्य मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला कुश्ती पहलवान बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed