फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शिक्षा निदेशालय ने नॉन एचटेट/नॉन बीएड शिक्षकों का ब्यौरा मांगा

शिक्षा निदेशालय ने नॉन एचटेट/नॉन बीएड शिक्षकों का ब्यौरा मांगा

Tue, 13 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने नॉन एचटेट/नॉन बीएड शिक्षकों का ब्यौरा मांगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
करीब 4600 शिक्षकों की नौकरी को लेकर अभी खतरा बना हुआ है। शिक्षा विभाग मुख्यालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से बिना एचटेट/बिना बीएड पास शिक्षकों का ब्यौरा मांगा है। 15 मार्च तक यह ब्यौरा मुख्यालय के पास भेजना होगा।
बता दें कि वर्ष 2012 में भर्ती हुए हजारों शिक्षकों की नौकरी पर खतरा बना हुआ है। शिक्षा विभाग की ओर से इन शिक्षकों को मार्च 2018 तक एचटेट तथा बीएड करने का समय दिया गया था। शिक्षा विभाग की ओर से अब तक इस डेडलाइन को बढ़ाया नहीं गया है। इसके चलते शिक्षकों चिंताएं बढ़ गई हैं। चंडीगढ़ में विधानसभा सत्र होने के कारण फिलहाल सभी विधायक, मंत्री, सीएम और आला अधिकारी व्यस्त हैं। इस कारण शिक्षकों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने रविवार 11 मार्च के अंक में इस मामले को उठाया था। इसके बाद हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने भी इसे उठाया। सोमवार को सेकेंडरी एजुकेशन के डायरेक्टर ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को लेटर जारी किया है जिसमें विज्ञापन नंबर 1/2012 के तहत भर्ती हुए पीजीटी की योग्यता का ब्यौरा मांगा गया है। इसमें अनुभव के आधार पर बिना एचटेट/बिना बिना भर्ती शिक्षकों की जानकारी मांगी है। यह जानकारी 15 मार्च तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सहरावत ने कहा कि लेटर मिल गया है। जल्द ही मुख्यालय को जानकारी भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने नॉन एचटेट/नॉन बीएड शिक्षकों का मांगा ब्यौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed