फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हैंडबाल : पहले दिन रोहतक, पानीपत, रेवाड़ी, भिवानी बने विजेता

हैंडबाल : पहले दिन रोहतक, पानीपत, रेवाड़ी, भिवानी बने विजेता

Sun, 25 Feb 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
हैंडबाल : पहले दिन रोहतक, पानीपत, रेवाड़ी, भिवानी बने विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बालसमंद (हिसार)।
जिला हैंडबाल संघ और ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित 46वीं राज्यस्तरीय पुरुष और महिला वर्ग हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र ने शनिवार को किया। सरसाना में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 35 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन हुए मुकाबलों में रोहतक, पानीपत, रेवाड़ी, भिवानी विजेता रहे।
समारोह में कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने संबोधित किया कि खेल में युवा बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से सफलता हासिल कर सकते हैं। खेलों को खेल की भावना से खेलने से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। आज खेलों में हमारे राज्य के खिलाड़ियों ने देश ही नहीं, अपितु दुनिया में हरियाणा को सम्मान दिलाया है। युवा वर्ग को नशे को छोड़कर खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह सहरावत और जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। मंच का संचालन पूर्व बीडीसी राजकुमार चौधरीवास ने किया। इस मौके भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्ण सरसाना, सुभाष मय्यड़ , ईश्वर ठेकेदार पिलानियां, हैंडबाल कोच अनूप, लेखराज ठाकुर, पूर्व डीएसओ सतबीर सिवाच, रणवीर कोच, बीडीसी बलजीत मांजू, हरियाणा हैंडबाल एसोसिएशन के सचिव जुगविंद्र सिंह, भूपसिंह खिचड़ आदि मौजूद थे। 26 फरवरी तक चलने वाली इस राज्यस्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


पहले दिन के परिणाम
महिला वर्ग : हरियाणा की टीम ने बीएसएफ को दो गोल से हराया
पहले दिन हुई प्रतियोगिता में हरियाणा हैंडबाल टीम ने बीएसएफ को दो गोल से हराया। इसमें महिला वर्ग में पहला मुकाबला रोहतक और झज्जर के बीच हुआ। रोहतक की टीम ने झज्जर को पांच गोल से हराया। महिला वर्ग के दूसरे मुकाबले में पानीपत ने कैथल की टीम को एक गोल से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग :
पुरुष मुकाबले के पहले मैच में रेवाड़ी की टीम ने मेवात को 11 अंक से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में भिवानी ने फतेहाबाद को 12 गोल से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed