{"_id":"598368c54f1c1b514f8b478d","slug":"81501784261-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवी के बच्चे नहीं लिख पाए नाम, एडीसी ने शिक्षिका को चार्जशीट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवी के बच्चे नहीं लिख पाए नाम, एडीसी ने शिक्षिका को चार्जशीट किया
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
लघु सचिवालय के राजकीय मिडल स्कूल के पांचवीं क्लास के बच्चे हिंदी में अपने माता-पिता का नाम नहीं लिख पाए। बच्चों का लर्निंग लेवल सामान्य से काफी कम पाए जाने पर एडीसी एएस मान ने हिंदी की शिक्षिका को चार्जशीट कर दिया।
अतिरिक्त उपायुक्त एएस मान वीरवार सुबह 9.20 बजे लघु सचिवालय स्थित राजकीय मिडल स्कूल पहुंचे। उनके साथ डीईईओ संतोष हुड्डा, डीपीसी देवेंद्र सिंह भी मौजूद थे। एडीसी ने कक्षा पांच का निरीक्षण किया। कक्षा में मौजूद हिंदी अध्यापिका ने उस समय तक न तो बोर्ड पर कुछ लिखा था, न ही बच्चों को कुछ पढ़ाया था। जब शिक्षिका से एक घंटे के दौरान करवाए गए कक्षा के कार्य के बारे में पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। एडीसी ने कक्षा के सभी बच्चों को अपना और अपने माता-पिता का नाम हिंदी और अंग्रेजी में लिखने को कहा तो कक्षा का कोई बच्चा बिना गलती के नाम नहीं लिख पाया। इस दौरान बच्चों का लर्निंग लेवल आउटपुट सामान्य से भी निम्न पाया गया। एडीसी ने शिक्षिका को कार्य के प्रति न्याय करने की नसीहत दी। एडीसी ने कहा कि इतना अधिक वेतन दिए जाने के बावजूद यदि शिक्षक ईमानदारी से अपना कार्य नहीं करते हैं तो वे देश, समाज, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित डीईईओ संतोष हुड्डा ने अंडर सेक्शन-8 महिला शिक्षिका को चार्जशीट कर दिया। उसका एक दिन का वेतन रोक लिया।
लघु सचिवालय के मिडल स्कूल का औचक निरीक्षण किया