फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   815 students of 88 courses were awarded degrees and diplomas at the convocation

Hisar News: ओएसजीयू के दीक्षांत समारोह में 815 विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा से नवाजा गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
815 students of 88 courses were awarded degrees and diplomas at the convocation
हिसार। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक देश को पूर्णरूप से विकसित बनाना है। केंद्रीय मंत्री ने ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी में प्रथम दीक्षांत समारोह में 88 पाठ्यक्रमों के 815 विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा से नवाजा। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, सांसद बृजेंद्र सिंह, राज्यसभा सदस्य सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स समारोह में शामिल थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह दीक्षांत समारोह के दौरान आयोजित सभा में केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने और अर्थव्यवस्था को गति देने में स्टार्टअप की महत्वपूर्ण भूमिका है। हाल ही में देश ने यूनिकॉर्न जोड़ने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 110 स्टार्टअप यूनिकॉर्न जोड़ कर भारत विश्व का सबसे बड़ा देश बन गया है।
विज्ञापन

यूरिया की बोरी नहीं उठानी पड़ेगी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरियाणा किसान प्रधान प्रदेश है। यहां के किसानों ने कोरोना काल में काफी मदद की। आने वाले समय में किसानों को यूरिया की बोरियां नहीं उठानी पड़ेगी। एक बोतल के अंदर यूरिया मिलेगा और ड्रोन के जरिये फसल पर यूरिया का छिड़काव किया जाएगा। इस से किसान की लागत कम आएगी और फायदा ज्यादा होगा। 2014 के बाद किसानों को गेहूं और धान पर 60 प्रतिशत मुनाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में किए जा रहे हैं युवा संवाद
अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवा देश की तरक्की की नींव है। यहां से डिग्री लेने के बाद युवा अपने और अपने देश के बारे में सोचता है। देशभर में युवा संवाद किए जा रहे हैं। 750 संवाद अभी तक किए जा चुके हैं। युवा संवाद से पता चल जाता है कि युवा किस विषय में सोच रहा है। उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या एक बड़ी चुनौती है। हरियाणा में 2014 में 1000 लड़कों के पीछे 840 लड़कियां थी। हरियाणा के लोगों ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अब 2022 में 1000 लड़कों के पीछे 962 लड़कियां हैं।
खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी सबसे आगे
खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा है। अकेला प्रदेश 50 प्रतिशत मेडल जीत कर लाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देख कर भी बड़ी खुशी हुई की डिग्री लेने में लड़कियां भी आगे है।ं शिक्षा की तरफ भी युवाओं का रुझान बढ़ रहा है।
डिग्री लेना सौभाग्य की बात
सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह में डिग्री लेना सौभाग्य की बात है। मुझे मलाल है कि मैं एक बार भी डिग्री लेने के लिए दीक्षांत समारोह में नहीं पहुंच सका। उन्होंने कहा कि डिग्री जो हैं दरवाजे में पांव रखने जैसे हैं। डिग्री लेने के बाद ही आगे भविष्य तय होता है कि विद्यार्थी को क्या करना है।
पाक अधिकृत कश्मीर लेकर रहेंगे
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने मंच के माध्यम से कहा कि 100 साल की जिल्लत को हम बर्दाश्त कर रहे थे। अब मंदिर बनने लग गए हैं। भारत में राम मंदिर न हो ये शर्म की बात है। 75 साल से भारत के नक्शे में कश्मीर दिखाई दे रहा है, जबकि पाकिस्तान ने कुछ हिस्से पर कब्जा किया हुआ है। पाक अधिकृत कश्मीर को जल्द ले लेंगे।

महाराजा अग्रसेन शोधपीठ की घोषणा
दीक्षांत समारोह के दौरान प्रो चांसलर डॉ. पूनम गोयल ने महाराजा अग्रसेन शोध पीठ की घोषणा की। चांसलर डॉ. पुनीत गोयल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यूनिवर्सिटी के अंदर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में स्थापित भव्यावाणी नाम से सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया। दीक्षांत समारोह के दौरान चार विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए गए, जिनमें छात्रा नंदूरी प्रियावेनेला, रानाडे शिल्पा जयंत, कनिका और कविता को मेडल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed