फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मेनका गांधी को भेजी रिपोर्ट, नंदीशाला में छाया न पर्याप्त चारा

मेनका गांधी को भेजी रिपोर्ट, नंदीशाला में छाया न पर्याप्त चारा

Mon, 19 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
मेनका गांधी को भेजी रिपोर्ट, नंदीशाला में छाया न पर्याप्त चारा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
धान्सू रोड स्थित नंदीशाला में दो हजार नंदी राम भरोसे हैं। नंदीशाला में न तो छाया है और न ही पर्याप्त चारे की व्यवस्था है। नतीजतन भूख-प्यास के चलते प्रतिदिन नंदी दम तोड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को भेजी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

धांसू रोड की नंदीशाला में पशुओं की मौत का मुद्दा उठने के बाद मामला मेनका गांधी तक पहुंचा था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पर्यावरण एवं जीव रक्षा बिश्नोई सभा हरियाणा के महासचिव विनोद कड़वासरा ने तीन दिन पहले नंदीशाला का निरीक्षण किया। नंदीशाला में पशुओं के लिए छाया और चारे पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी। कड़वासरा ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट मेनका गांधी को भेजी। वहीं व्हाट्स एप ग्रुप बिश्नोई सभा हरियाणा के माध्यम से बिश्नोई समाज को नंदीशाला की दुर्व्यवस्था बारे अवगत करवाया। नंदीशाला में दो हजार से अधिक नंदी हैं। इन पशुओं को रोजाना 200 क्विंटल हरे चारे की जरूरत है, जबकि सिर्फ 70 क्विंटल ही पहुंच रहा है। इसके अलावा सूखे चारे और रोजाना एक क्विंटल गुड़ भी मिले तो यह पशु ठीक से रह पाएंगे। प्रशासन की ओर से पानी की व्यवस्था बोर लगा कर की गई।
विज्ञापन


- दो हजार नंदी समाजसेवियों के रहमोकरम पर
- प्रतिदिन 200 क्विंटल चारे की जरूरत, मिल रहा 70 क्विंटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed