फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   8 contenders from RADA and councilor withdrew nomination for the post of mayor

Hisar News: मेयर पद के लिए राड़ा और पार्षद के 8 दावेदारों ने वापस लिया नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
8 contenders from RADA and councilor withdrew nomination for the post of mayor
कांग्रेस छोड़ भाजपा का पटका पहनते रामनिवासी राड़ा। 
हिसार। नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार को मेयर पद के एक और पार्षद के 8 दावेदारों ने नामांकन वापस ले लिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा के समर्थक रामनिवास राड़ा भाजपा में शामिल होने के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन

अब मेयर के लिए कांग्रेस के कृष्ण सिंगला टीटू, भाजपा के प्रवीण पोपली सहित 7 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं, पार्षद पद के लिए 124 नामांकन में से 8 लोगों के नामांकन वापसी के बाद अब 20 वार्डों में 116 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पार्षद पद के लिए वार्ड 7 से ज्योति रानी, वार्ड 10 से नीलम देवी, वार्ड 11 से पूजा सैनी, सीए राजेंद्र सैनी, संजय, जयबीर, रामवीर उर्फ राजबीर कस्वां तथा वार्ड 15 से ज्योति ने अपना नामांकन वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल बोले-राड़ा के आने से मिलेगी मजबूती : नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। रामनिवास राड़ा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है। रामनिवास राड़ा ने पहले चंडीगढ़ में सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की। इसके बाद दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने कहा कि राड़ा के आने से मजबूती मिलेगी। हिसार में हमारी ट्रिपल इंजन कर सरकार बनना तय हो गया है। पार्षद का चुनाव लड़कर अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले रामनिवास राड़ा चौधरी भजनलाल के समर्थक थे।
हरियाणा जनहित कांग्रेस बनने पर कुलदीप बिश्नोई ने उनको पहली बार वर्ष 2009 ,2014 में बरवाला से प्रत्याशी बनाया था। हजकां के कांग्रेस में विलय के बाद रामनिवास राड़ा ने सैलजा की अगुवाई में राजनीति की। वर्ष 2019 तथा 2024 में सैलजा ने उन्हें हिसार विधानसभा से टिकट दिलाया था।

एक साल के भीतर कांग्रेस को हिसार विधानसभा में यह दूसरा जोरदार झटका है। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री सावित्री ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। रामनिवास राड़ा के चुनाव एजेंट ने निर्वाचन कार्यालय जाकर नामांकन वापस लिया। रामनिवास राड़ा की भाजपा में एंट्री कराने में उनके हजकां के समय के साथी रहे हांसी के विधायक विनोद भयाना की खास भूमिका रही। बुधवार को कांग्रेस ने वार्ड-1 और वार्ड-16 में कार्यालय खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed