{"_id":"616477878ebc3e05c721d9a8","slug":"7500-beneficiaries-got-ayushman-cards-made-hisar-at-number-two-in-the-state-hisar-news-hsr6141789195","type":"story","status":"publish","title_hn":"7500 लाभार्थियों ने बनवाए आयुष्मान कार्ड, प्रदेश में दूसरे नंबर पर हिसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7500 लाभार्थियों ने बनवाए आयुष्मान कार्ड, प्रदेश में दूसरे नंबर पर हिसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत पखवाड़े में 7500 लाभार्थियों ने आयुष्मान कार्ड बनवाए हैं। पखवाड़े में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने में हिसार प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। इस सूची में पहले नंबर पर कैथल जिला है। कैथल जिले ने 8552 कार्ड बनाए हैं। हिसार में अब तक 2 लाख 21 हजार 911 लाभार्थी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं। 2 लाख 58 हजार 36 कार्ड बनना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग का 4 लाख 79 हजार 947 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है।
कुछ लोग ऐसे भी है, जिनकी विभाग पहचान नहीं कर पाया है। ऐसे करीब 60 से 70 हजार लाभार्थी हैं। जिनका पता हिसार में दिया है। इनमें अधिकतर का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। कुछ का पता ही नहीं मिल रहा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए पखवाड़ा को 15 दिन के लिए बढ़ाते हुए 15 अक्तूबर तक कर दिया है। पखवाड़े में आशा वर्कर, आयुष्मान मित्रों एवं सीएससी के माध्यम से आमजन को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आशा वर्कर्स लोगों को आयुष्मान योजना से मिलने वाली इलाज एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी देगी। अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता, क्योंकि सरकार ने सीएससी सेंटर, निजी अस्पतालों से अनुबंध किया है।
--
वर्जन
पखवाड़े में 7500 लाभार्थियों ने आयुष्मान कार्ड बनवाए है। इससे हिसार जिला प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। हमारी ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
डॉ. मनीष पचार, पैथोलॉजिस्ट, नोडल अधिकारी, आयुष्मान कार्ड भारत योजना, हिसार।