{"_id":"61e1b1b465800b7b30438ed4","slug":"74-employees-did-not-even-get-the-first-dose-of-vaccine-in-hisar-depot-hisar-news-hsr6220297175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार डिपो में 74 कर्मचारियों ने वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं लगवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार डिपो में 74 कर्मचारियों ने वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं लगवाई
विज्ञापन
हिसार। कोरोन के बढ़ते केस के बावजूद अभी तक हिसार डिपो में कार्यरत कई कर्मचारियों ने वैक्सीन की पहली डोज तक नहीं लगवाई हैं। वहीं, 78 कर्मचारी दूसरी डोज लगवाने में पीछे हैं। यदि ऐसे लापरवाही चलती रही तो कोरोना कैसे हारेगा। हिसार डिपो में 1054 कर्मचारी काम रहे हैं। इनमें से अभी 980 कर्मचारियों ने ही पहली डोज लगवाई है। ऐसे में अब सोमवार को हिसार डिपो में वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में कर्मचारियों के अलावा आम यात्री भी वैक्सीन की डोज लगवा सकते हैं।
हिसार डिपो के टीएम अनिल चोपड़ा का कहना है कि वैक्सीनेशन कैंप लगाने के लिए नागरिक अस्पताल की सीएमओ से बातचीत हो चुकी है। सोमवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कैंप लगाया जाएगा। यदि कोई कर्मचारी वैक्सीन नहीं लगता है तो उसे जवाब मांगा जाएगा।
रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर यात्री नहीं लगा रहे मास्क
उधर, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्री मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। रोजाना काफी यात्री बिना मास्क ट्रेनों और बसों में सफर कर रहे हैं। इस कारण संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। वहीं भीड़ वाले स्थान रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों के सर्टिफिकेट तक नहीं जांचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
हमारी ओर से यात्रियों और कर्मचारियों को मास्क पहनने की अपील की जा रही है। सोमवार को हिसार डिपो में वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। - अनिल चोपड़ा, टीएम, हिसार डिपो