फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   72 employees were registered, 46 employees were present at the site, the cleaning contractor was fined 81,400, and payment was also withheld.

Hisar News: रजिस्टर में 72 की हाजिरी मौके पर मिले 46 कर्मचारी, सफाई ठेकेदार पर 81,400 का जुर्माना, भुगतान भी रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
72 employees were registered, 46 employees were present at the site, the cleaning contractor was fined 81,400, and payment was also withheld.
हांसी। नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश चौहान ने बुधवार को शहर में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर कचरे के ढेर लगे मिले। इस दौरान ठेके पर लगे काफी सफाई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सर्वे के दौरान 72 कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज थी, लेकिन मौके पर केवल 46 कर्मचारी ही उपस्थित मिले। शेष 26 कर्मचारी नदारद थे। इस लापरवाही पर कार्यकारी अधिकारी ने ठेकेदार पर 81,400 का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था का जिम्मा जींद की श्री श्याम एसोसिएट को एक वर्ष के लिए 2.34 करोड़ रुपये में सौंपा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी राशि है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा। निरीक्षण के दौरान अधिकारी को उत्तम नगर, तिकोना पार्क, चार कुतुब क्षेत्र और हिसार रोड सहित कई जगहों पर कचरे के ढेर मिले।
विज्ञापन


सड़क पर कचरा न फेंकने के निर्देश

कार्यकारी अधिकारी व सचिव ने फ्लेक्स और होर्डिंग लगाने वाले दुकानदारों के साथ बैठक कर कचरे को सड़क पर न फेंकने के निर्देश दिए। उन्होंने सलाह दी गई कि कचरा नगर परिषद के ट्रैक्टर या टिप्पर में ही डालें और ज्यादा मात्रा में होने पर सीधे डंपिंग स्टेशन पर पहुंचाएं। उनकी सहूलियत के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का सुझाव भी दिया गया, ताकि वे सफाई से जुड़ी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदहाली पर हो चुके प्रदर्शन व पहले भी लग चुका जुर्माना



सफाई ठेकेदार पर जुर्माना कोई पहली बार नहीं लगा। नगर परिषद के अधिकारी पहले भी ठेकेदार पर जुर्माना लगा चुके हैं। वहीं, सफाई व्यवस्था की बदहाली पर वार्ड-26 के पार्षद दुलीचंद व स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रोड जाम कर चुके हैं। इसके बावजूद हालत नहीं सुधरे। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार कार्य बेहतर न होने के कारण ठेकेदार का पिछले तीन महीने का सफाई का भुगतान भी रोका गया है।

नियमानुसार होने चाहिए 89 कर्मचारी

टेंडर के नियमानुसार ठेकेदार के 89 सफाई कर्मचारी होने चाहिए। लेकिन अभी तक 69 सफाई कर्मचारी व 4 सुपरवाइजर ही रजिस्टर्ड हैं। कर्मचारियों की संख्या कम होने पर भी अधिकारियों ने ठेकेदार के समक्ष नाराजगी जाहिर कर संख्या पूरी करने की बात कही है।






सफाई निरीक्षण में कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे थे। इसी कारण फर्म पर जुर्माना लगाया गया है। - डॉ. सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed