{"_id":"5c38ecd2bdec22734428afb8","slug":"71547234514-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर पहले दिन आई 79 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर पहले दिन आई 79 शिकायतें
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। मेयर गौतम सरदाना की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर पहले ही दिन 79 शिकायतें आईं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें सफाई को लेकर रही। लोगों ने कहीं गली में कूड़ा पड़ा होने की शिकायत की तो किसी ने मेन रोड के पास कूड़े के ढेर लगे होने की शिकायत दी। कई शहरवासियों ने तो हेल्पलाइन नंबर पर फोटो भी भेजे। इसके अलावा टूटी सड़कों, खराब स्ट्रीट लाइटों, पार्कों की बदहाल स्थिति को लेकर भी लोगों ने शिकायतें कीं। खुद मेयर के शहर से बाहर होने और पहला ही दिन होने के कारण शुक्रवार को सिर्फ शिकायतों को रजिस्टर और कंप्यूटर में नोट किया गया। अब शनिवार को इन शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
यहां से आईं गंदगी और खराब रोड की शिकायतें
सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाती हुई 20 शिकायतें शहरवासियों की ओर से पहले दिन भेजी गई हैं। सूर्य नगर, शांति नगर, जयदेव नगर, ऑटो मार्केट आदि एरिया से ऐसी शिकायतें आईं। पांच शिकायतें गलियों में पानी भरा होने की भी आईं। सेक्टर 27-28 से भी गलियों में सीवरेज का पानी भरा रहने की शिकायत दी गई। इसके अलावा 11 शिकायतें टूटी सड़कों को लेकर आईं। ऑटो मार्केट, सेक्टर 1-4, उत्तम नगर, महेश नगर, दीप नगर, शांति विहार और निरंकारी भवन रोड से खस्ता हाल सड़कों की शिकायतें भेजी गईं।
चार जगहों से आई लावारिस पशुओं की शिकायतें
इसके अलावा लावारिस पशुओं की शिकायत भी हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई। अर्बन एस्टेट, बैंक कॉलोनी, 12 क्वार्टर रोड, शिव चौक से लावारिस पशुओं के झुंड की फोटो सहित शिकायत की गई है। अर्बन एस्टेट से शिकायतकर्ता ने बताया कि यहां रात के समय लावारिस पशुओं के झुंड घुस आते हैं, जो सुबह तक सड़कों पर फिरते रहते हैं। रात के समय इन पशुओं के कारण हादसे होने का डर लगा रहता है। इसी तरह आठ स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब होने की जानकारी दी गई है। स्ट्रीट लाइटों के अभाव में अप्रिय घटना होने का डर है।
विज्ञापन
जयदेव नगर की शिकायत का हुआ समाधान तो किया धन्यवाद
जयदेव नगर में कूड़े के ढेर को लेकर जब हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत आई तो मेयर की टीम के सदस्यों ने तत्काल निगम की स्वच्छता शाखा के अधिकारियों को सूचना देकर समाधान की बात कही। इसके बाद सफाई दरोगा और सफाईकर्मी भेजकर वहां सफाई करवा दी गई। इस पर शिकायतकर्ता ने मेयर टीम को वापस फोन कर सफाई करवाने के लिए आभार भी जताया।
सुबह 9 से 5 बजे तक भेज सकेंगे शिकायत
मेयर की ओर से जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर 92541-04050 अब सुबह 9 से 5 बजे तक ही खुला रहेगा। कोई भी शहरवासी इस समय अवधि के दौरान नगर निगम से संबंधित शिकायत इस नंबर पर दर्ज करवा सकेगा। मेयर टीम के सदस्य इन शिकायतों को अलग-अलग कर संबंधित ब्रांचों के पास भेजेंगे ताकि उनका समाधान हो सके।
कुल शिकायतें आईं - 79
गंदगी संबंधी - 20
खराब रोड संबंधी - 11
स्ट्रीट लाइट संबंधी - 8
गलियों में जलभराव - 5
पार्क की मेंटेनेंस संबंधी - 4
लावारिस पशु संबंधी - 4
अन्य शिकायतें - 27
शहरवासियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस पर आई शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को फॉरवर्ड कर समाधान करवाया जाएगा। हर शिकायत की मॉनीटरिंग होगी।
-गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम हिसार