फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सुरक्षा देना पुलिस का काम, पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हो- बजरंग दास गर्ग

सुरक्षा देना पुलिस का काम, पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हो- बजरंग दास गर्ग

Fri, 31 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा देना पुलिस का काम, पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हो- बजरंग दास गर्ग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि पुलिस का काम आम आदमी की सुरक्षा करना है। अगर पुलिस सुरक्षा ही नहीं दे सके तो क्या फायदा। हर अपराधी का डाटा पुलिस थाने में मौजूद है। पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगों पर नकेल डालनी चाहिए। जहां अपराध हो उस एरिया के अधिकारी की जिम्मेदारी तय हो।

व्यापारी की आवश्यक बैठक ऑर्टो मार्केट में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बजरंग दास गर्ग ने कहा जब तक शहर में हो रही चोरी व लूटपाट पर रोक नहीं लगती व चोरों को पकड़कर व्यापारी व आम जनता का माल बरामद नहीं हो जाता, जब तक व्यापारी व शहरवासियों का संघर्ष जारी रहेगा। सरकार व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा में विफल रही है। चोरी का माल बरामद ना करने, दिन-प्रतिदिन चोरी व लूटपाट की वारदात होने के विरोध में व्यापारी शुक्रवार को नागोरी गेट के पास धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है। मगर सरकार जनता की सुरक्षा रखने में विफल सिद्ध हुई है। व्यापारी सरकार को हर प्रकार का टैक्स देकर देश-प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। ऐसे में अगर व्यापारी सुरक्षित नहीं रहेगा तो व्यापारी कैसे देश व प्रदेश में अपना व्यापार कर सकेगा। हरियाणा के हर जिले में व्यापारी व आम जनता के साथ चोरी, लूटपाट, हत्या की वारदात हो रही हैं। सरकार को व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने की जरूरत है। अपराधियों को पकड़ कर उन पर सख्त कार्रवाई हरियाणा सरकार को करनी चाहिए। कोई भी अपराधी हरियाणा में अपराध करने की हिम्मत ना कर सके। इस मौके पर ऑटो मार्केट पार्ट एसोसिएशन प्रधान ईश्वर गोयल, विश्वकर्मा सभा ऑटो मार्केट प्रधान प्रताप मिस्त्री, हंसराज नारंग, बलदेव ग्रोवर, अतुल गुप्ता, संजय जैन, कुल प्रकाश गोयल बंटी, इंद्र ग्रेस मिस्त्री, कृष्ण डाबड़ा, कुशल जिंदल, राजपाल, अनूप गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, बजरंग सिंगला, रमेश सैनी, ऋषि देव आहूजा, संजय गोगिया, दीपक आहूजा, बालकिशन गर्ग, अरुण जिंदल, कृष्ण कुमार, संजय सिंगला, रोशन लाल गोयल, भारत जैन, कुलविंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, राजेंद्र बंसल आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed