फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एन्हांसमेंट के मुददे को लेकर हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट जाएगी कन्फेडरेशन

एन्हांसमेंट के मुददे को लेकर हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट जाएगी कन्फेडरेशन

Sun, 20 May 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
एन्हांसमेंट के मुददे को लेकर हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट जाएगी कन्फेडरेशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एन्हांसमेंट को हरियाणा स्टेट सेक्टर कन्फेडरेशन अब पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में भी जनहित याचिका दायर की जाएगी। इसी को लेकर सेक्टर 16-17 के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की रविवार को बैठक बुलाई है। जिसमें एन्हांसमेंट को लेकर अगली रणनीति का एलान किया जाएगा।
हरियाणा स्टेट सेक्टर कन्फेडरेशन के सदस्य एवं सेक्टर 16-17 आरडब्ल्यूए के महासचिव नरेंद्र पिलानिया सरसाना ने बताया कि सरकार ने 40 प्रतिशत की छूट की स्कीम शुरू की गई है। जो पूरी तरह से गलत है। जब तक एन्हांसमेंट की री केलकुलेशन नहीं की जाएगी तब तक इसका कोई फायदा नहीं। कंफेडरेशन के पदाधिकारी और सेक्टरवासियों का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 17 मई को रोड शो से पहले मुख्यमंत्री से मिला था। खुद की किडनी देकर एन्हांसमेंट चुकाने के शपथपत्र सीएम को सौंपे गए थे। मुख्यमंत्री से जो बातचीत हुई उसका पूरा ब्योरा भी सेक्टरवारियों को दिया जाएगा। मीटिंग में संघर्ष की आगे की रणनीति भी तय की जाएगी। 20 मई को शाम 6 बजे सेक्टर 16-17 कम्युनिटी सेंटर में होने वाली बैठक में लोगों से सुझाव भी लिए जाएंगे। सभी सेक्टरवासियों ने फैसला लिया है कि एक रुपये की भी एन्हांसमेंट नहीं चुुकाएंगे। सरकार एन्हांसमेंट को खत्म नहीं करती तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। सरकार की स्कीम और री केलकुलेशन को लेकर उच्च न्यायलय में याचिका दायर की जाएगी। सुप्रीमकोर्ट में भी जनहित याचिका दायर की जाएगी पिलानिया ने कहा कि एन्हांसमेंट की यह लड़ाई हम सब मिलकर लड़ेंगे।
विज्ञापन


27 से पानीपत में अनशन......
कन्फेडरेशन के प्रदेश संयोजक यशवीर मलिक ने कहा कि सभी जिलों में आरडब्ल्यूए के साथ जनसंपर्क किया जा रहा है। 27 मई को पानीपत से तीसरे युद्घ की शुरूआत करेंगे। जिसमें पहले चरण में प्रदेश स्तरीय अनशन किया जाएगा। इसके बाद अन्य विकल्पों पर विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट जाने के लिए तैयार कर रहे मसौदा....
एन्हांसमेंट को लेकर अदालत में जाने का फैसला लिया गया है। जिसमें हाईकोर्ट में जाकर री केलकुलेशन की मांग की जाएगी। पिछली कुछ केलकुलेशन का ब्योरा भी दिया जाएगा। जिसमें पहले हजारों रुपये की एन्हांसमेंट 35 रुपये प्रति गज तक हो गई थी। इसके लिए मसौदा तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed