फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   टाउन वेंडिंग कमेटी तय करेगी शहर में कहां लगेगी रेहड़ियां

टाउन वेंडिंग कमेटी तय करेगी शहर में कहां लगेगी रेहड़ियां

Sun, 15 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
टाउन वेंडिंग कमेटी तय करेगी शहर में कहां लगेगी रेहड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर में वेंडिंग जोन कहां बनेगा और रेहड़ी चालकों को कौन सी जगह दी जाएगी, यह तय करने के लिए टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन होगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक की ओर से हिसार नगर निगम के अलावा हांसी की नगर परिषद और बरवाला, नारनौंद और उकलाना के नगरपालिका प्रशासन के पास टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन करने के आदेश आ चुके हैं। जल्द ही कमेटी गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस कमेटी में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्ट्रीट वेंडर्स और दुकानदारों को भी शामिल किया जाएगा।
यह होंगे कमेटी सदस्य
नगर निगम में टाउन वेंडिंग कमेटी के अध्यक्ष उपायुक्त होंगे, जबकि परिषद में चेयरपर्सन को अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा सदस्य के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त, सीएमओ, चीफ टाउन प्लानर, शहर थाना प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस प्रभारी, निगम सचिव, एमई, फायर ऑफिसर, एलडीएम, स्ट्रीट वेंडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, दुकानदार एसोसिएशन के अध्यक्ष के अलावा करीब 10 स्ट्रीट वेंडर्स को भी शामिल किया जाएगा। इस कमेटी के सभी सदस्य मिलकर रेहड़ियां लगाने और दुकानों के लिए जगह तय करेंगे।
विज्ञापन


बड़े महानगरों में पहले से ही गठित है कमेटी
जानकारी के अनुसार मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे महानगरों में पहले से ही टाउन वेंडिंग कमेटी गठित है। वहां भी रेहड़ियां और दुकानों को चलाने के लिए यह कमेटी ही जगह निर्धारित करती है। अब हर निगम, परिषद, पालिका स्तर पर टाउन वेंडिंग कमेटी के गठन का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रीट वेंडर्स का डाटा फीड करने में भी जुटे
नगर निगम प्रशासन द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स का डाटा फीड कर उन्हें लाइसेंस देने की प्रक्रिया भी चल रही है। निगम के मुताबिक शहर में करीब छह हजार रेहड़ी चालक हैं। इनमें से 80 प्रतिशत का डाटा लिया जा चुका है। प्रत्येक स्ट्रीट वेंडर को निगम की ओर से लाइसेंस जारी कर आईकार्ड दिया जाएगा। बिना लाइसेंस रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।


रेहड़ी लगाने के लिए निगम तलाश रहा है खाली स्थान
निगम प्रशासन काफी समय से शहर में ऐसे खाली स्थानों को तलाश रहा है, जहां रेहड़ियों को आसानी से लगवाया जा सके। इन स्थानों को जोन में बांटा जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए जोन बनेंगे। जहां पर बिजली और पानी उपलब्ध करवाने का जिम्मा खुद निगम प्रशासन ही संभालेगा। इसके बदले में कुछ शुल्क भी लिया जाएगा।

मुख्यालय से टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन करने के लिए आदेश आए हुए हैं। कमेटी के काम के स्वरूप के बारे में अधिक जानकारी ज्वाइंट कमिश्नर ही दे पाएंगे।
-अरविंद्र कुमार, ईओ, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed