फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नई सब्जी मंडी के प्रधान मोहनलाल सैनी ने इस्तीफा दिया, वोटिंग से होंगे नए चुनाव

नई सब्जी मंडी के प्रधान मोहनलाल सैनी ने इस्तीफा दिया, वोटिंग से होंगे नए चुनाव

Sun, 04 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
नई सब्जी मंडी के प्रधान मोहनलाल सैनी ने इस्तीफा दिया, वोटिंग से होंगे नए चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नई सब्जी मंडी एसोसिएशन के संरक्षक सोहनलाल कामरा की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में प्रधान मोहनलाल सैनी ने कार्यकाल पूरा होने से करीब छह महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया। अगले 15 दिन में नए प्रधान का चुनाव कराया जाएगा। पहली बार सब्जी मंडी एसोसिएशन के चुनाव वोटिंग के जरिये होंगे।

करीब तीन साल पहले नई सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया था जिसमें मोहनलाल सैनी को तीन साल के लिए प्रधान बनाया गया था। 11 सदस्यीय कार्यकारिणी को भी चुना गया था जिनका कार्यकाल जुलाई में खत्म होना था। पिछले कुछ दिन से आढ़ती एसोसिएशन की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं थे जिस कारण एसोसिएशन पर इस्तीफे का दबाव बनाया जा रहा था। शनिवार को हुई बैठक में प्रधान मोहनलाल सैनी ने अपना इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। मीटिंग में एलान किया गया कि एसोसिएशन के अगले 15 दिन में चुनाव कराए जाएंगे जिसके लिए फिर से मीटिंग बुलाकर चुुनाव शेड्यूल घोषित करेंगे। नई सब्जी मंडी में करीब 85 आढ़ती हैं। अगर सर्वसम्मति नहीं बनी तो वोटिंग के जरिये प्रधान का चयन किया जाएगा। मीटिंग में सोहनलाल कामरा, बिहारीलाल राडा, ओमप्रकाश राडा, नरेंद्र सैनी, बिट्टू बजाज, रोशनलाल सैनी, महेंद्र सैनी, प्रधान मोहनलाल सैनी, राजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
मैंने अपने स्वास्थ्य के चलते इस्तीफा दे दिया है। अब नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे। वोटिंग के जरिए नए चुनाव कराए जाएंगे।
-मोहनलाल सैनी, प्रधान, सब्जी मंडी एसोसिएशन।

नई सब्जी मंडी के प्रधान मोहनलाल ने दिया इस्तीफा, पहली बार वोटिंग से होंगे चुनाव
स्वास्थ्य खराब होने के चलते कार्यकाल पूरा होने से छह माह पहले छोड़ा पद, 15 दिन के अंदर होंगे चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed