{"_id":"69fcd63c5f4aab1e750e1def","slug":"71-meritorious-students-from-hisar-selected-in-super-100-highest-in-the-state-hisar-news-c-21-hsr1020-865465-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सुपर-100 में हिसार के 71 मेधावी छात्र चयनित, प्रदेश में सबसे अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सुपर-100 में हिसार के 71 मेधावी छात्र चयनित, प्रदेश में सबसे अधिक
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा सरकार के महत्वाकांक्षी सुपर-100 कार्यक्रम में इस बार भी हिसार जिले ने प्रदेशभर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले के 71 मेधावी विद्यार्थियों का चयन हुआ है जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है। चयनित छात्र अब आईआईटी-जेईई और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करेंगे।
हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम के तहत हिसार जिले के 200 विद्यार्थियों ने लेवल-1 परीक्षा उत्तीर्ण कर लेवल-2 में भाग लिया। लेवल-2 परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 कैंपस में आयोजित तीन दिवसीय वर्कशॉप में बुलाया गया। इसी वर्कशॉप के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की गई जिसमें प्रदेशभर से कुल 521 विद्यार्थियों का चयन हुआ।
चयनित विद्यार्थियों के दाखिले 13 मई से शुरू होंगे। उन्हें दाखिले से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और हॉस्टल में रहने की सामग्री सहित कुरुक्षेत्र के बारना स्थित विकल्प संस्थान पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को आवास, भोजन, अध्ययन सामग्री, ड्रेस और कोचिंग सभी सुविधाएं हरियाणा सरकार की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
इस वर्ष विभिन्न जिलों से चयनित विद्यार्थियों में हिसार पहले स्थान पर रहा। इसके बाद जींद (45), गुरुग्राम (38), फरीदाबाद (35), पानीपत (31) तथा कैथल और सिरसा से 30-30 विद्यार्थी चयनित हुए।
जिला शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने बताया कि सुपर-100 हरियाणा सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन की उत्कृष्ट पहल है। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाना है।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ व सुपर-100 कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नरेंद्र भाटिया ने कहा कि हिसार जिला लगातार इस कार्यक्रम में अग्रणी रहा है। जिले के 30 से अधिक विद्यार्थी वर्तमान में विभिन्न आईआईटी संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में अध्ययन कर रहे हैं, जबकि कई छात्र प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी भी प्राप्त कर चुके हैं।