{"_id":"6824efb793fceb9e7c066192","slug":"70-percent-of-the-town-park-and-62-percent-of-the-amrit-yojana-work-has-been-completed-the-municipal-commissioner-reviewed-the-development-works-hisar-news-c-21-hsr1005-625885-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: टाउन पार्क का 70 फीसदी तो अमृत योजना का 62 प्रतिशत कार्य पूरा, निगमायुक्त ने लिया विकास कार्यों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: टाउन पार्क का 70 फीसदी तो अमृत योजना का 62 प्रतिशत कार्य पूरा, निगमायुक्त ने लिया विकास कार्यों का जायजा
विज्ञापन
टाउन पार्क में विकास कार्यों का जायजा लेते निगमायुक्त नीरज।
हिसार। निगमायुक्त नीरज ने बुधवार को निगम के चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि टाउन पार्क का 70 प्रतिशत व सातरोड में चल रहे अमृत योजना का 62 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। निगमायुक्त ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए।
निगमायुक्त ने सबसे पहले सातरोड में तालाबों के सुंदरीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सातरोड के तीन तालाब डाब, मैथन और रामसरा के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है। निगमायुक्त ने अधिकारियों को कार्य में तीव्रता लाकर तय समय सीमा में कार्य को पूरा करने के आदेश दिए। इसके बाद निगमायुक्त ने अमृत योजना के कार्य का जायजा लिया। इस पर अधिकारियों ने बताया कि सातरोड में अमृत योजना के तहत 32 किलोमीटर पेयजल की लाइन बिछानी जानी है, जिसमें लगभग 20 किलोमीटर की लाइन बिछाई जा चुकी है।
निगमायुक्त नीरज के टाउन पार्क पहुंचने पर अधिकारियों ने बताया कि पार्क में मेन गेट, ऑडिटोरियम, झील में पत्थर लगाने का कार्य व बागवानी संबंधी लगभग 70 प्रतिशत कार्य हो चुका है। अब पार्क के पीछे के कार्य, शौचालयों का कार्य और पार्किंग आदि कार्य बचे हैं, जिन्हें तय समय में पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर एक्सईएन संदीप सिहाग, पार्षद नरेश ग्रेवाल, एई सुमित कुमार, जेई अंकुर चौहान आदि मौजूद रहे।