फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   7 year old boy death in hospital Hisar, he was spoke before operation that he will not return

अस्पताल जाते समय पार्थ के मुंह से निकले थे बोल, शायद न लौटूं

Sat, 23 Jan 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
7 year old boy death in hospital Hisar, he was spoke before operation that he will not return
गुस्से में मृतक बच्चे की दादी। - फोटो : Hisar
हिसार। कहते हैं बच्चे के बोल सच्चे होते हैं। ऐसा ही कुछ पार्थ के साथ भी हुआ। वह न केवल परिजनों को प्यारा था, बल्कि पड़ोस में भी उसे सभी प्यार करते थे। वीरवार को एक पड़ोसन पार्थ से बात कर रही थी तो पार्थ ने कहा था- आंटी मेरा कल ऑपरेशन है, शायद मैं ना लौटूं। ऐसा पार्थ के साथ हो भी गया। शुक्रवार को वह अस्पताल से जिंदा घर नहीं लौट सका। इससे न केवल परिजन गमगीन हुए, बल्कि आस-पड़ोस में भी उसके जाने का गम छा गया।
विज्ञापन

आज केक काटना था पार्थ को
23 जनवरी को पार्थ का जन्मदिन था। इसको लेकर घर में पार्टी की तैयारियां की जा रही थीं। पार्थ के पिता मोहित ने बताया कि पार्थ ने ऑपरेशन से पहले ही कहा था कि जन्मदिन पर मुझे क्या दोगे। रोते हुए मोहित ने कहा कि पार्थ ने जन्मदिन पर अजीब तोहफा दिया है, वह उन्हें जिंदगी भर के लिए आंखों में आंसू दे गया।
विज्ञापन

अपने कलेजे के टुकड़े को लिए बैठा रहा मोहित
जिस समय अस्पताल के बाहर पार्थ की मौत से गुस्साए परिजनों का हंगामा चल रहा था, उस दौरान पिता अपने कलेजे के टुकड़े पार्थ के शव को गोद में लिए अस्पताल की सीढ़ियों पर गुमसुम बैठे थे। पास में पार्थ की मां भी बैठी थी और भी गुमसुम थी। दोनों कुछ नहीं बोल रहे थे, लेकिन गोद में अपने मासूस का शव और दोनों के चेहरे पर खामोशी बहुत कुछ बोल रही थी और आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोते का शव देख दादी का संयम दे गया जवाब
पार्थ का शव देखकर उसकी दादी का संयम जवाब दे गया और वे बेकाबू हो रही थीं। कभी वह अस्पताल में रखे गमले तोड़ रही थीं तो कभी बंद किए गए अस्पताल के दरवाजे को जोर-जोर से थपथपा रही थीं। उन्होंने वहां टूटी फैंसी लाइट को उठाकर अस्पताल की तरफ भी फेंका। इसके विपरीत पार्थ के दादा भी पोते का शव देख बदहवास इधर-उधर दौड़ रहे थे। कभी वे पुलिस से जवाब मांग रहे थे तो कभी न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे।

बेटे शव को लेकर गमगीन बैठे माता-पिता।

बेटे शव को लेकर गमगीन बैठे माता-पिता।- फोटो : Hisar

 बच्चे के शव को लेकर बैठा उसका पिता मोहित वधवा व विलाप करती मृतक की बहन।

बच्चे के शव को लेकर बैठा उसका पिता मोहित वधवा व विलाप करती मृतक की बहन। - फोटो : Hisar

 7 वर्षीय पार्थ अपने मम्मी-पापा व छोटे भाई के साथ। फाइल फोटो

7 वर्षीय पार्थ अपने मम्मी-पापा व छोटे भाई के साथ। फाइल फोटो- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed