{"_id":"677d6afc63b337ce1c09f475","slug":"7-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-sending-to-australia-hisar-news-c-21-1-hsr1007-540650-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 7 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 7 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
उकलाना। चमारखेड़ा गांव के एक युवक को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर कुछ लोगों ने 7 लाख रुपये ठग लिए। हालांकि आरोपियों ने युवक को फर्जी वीजा व अन्य कागजात भेज दिए। शक होने युवक ने दस्तावेज की जांच की तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
पुलिस को दी शिकायत में गांव चमारखेड़ा निवासी बलराज ने बताया कि बेटे विकास को ऑस्ट्रेलिया जाना था। इस दाैरान उसका संपर्क नरेश निवासी ग्राम मालाखेड़ी जिला कैथल, सुमन निवासी गांव भरटा, जिला कैथल निवासी तुषार त्यागी, रुड़की हरिद्वार निवासी मनीकांत से हुआ। उक्त लोगों ने कहा कि वे विकास को ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे। आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में 7 लाख रुपये ले लिए और कहा कि करीब 3 महीनों में विकास को विदेश में भेज देंगे।
बाद में आरोपियों ने पहले न्यू केस्टल यूनिवर्सिटी का ऑफर लेटर भेजा और कुछ दिन बाद वीजा आ गया। जब उन्होंने अपने एक जानकार को वीजा व ऑफर लेटर दिखाया तो पता लगा कि ये सब फर्जी हैं। इस पर आरोपियों से बात की तो उन्होंने चेक भेजा तो बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।