{"_id":"5acd27384f1c1b523e8b47c7","slug":"61523394360-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों के आगे अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों के आगे अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम का विरोध
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
मॉडल टाऊन में घरों के आगे से तीस-तीस फीट का अतिक्रमण हटाने पर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के कारण करीब तीन घंटे काम बंद रहा। निगम के संयुक्त आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मॉडल टाऊन एरिया की 20 फीट चौड़ी मेन सड़क के दोनों ओर 30-30 फीट एरिया में इंटर लॉकिंग सड़क बनेगी।
नगर निगम की टीम मंगलवार को मॉडल टाऊन की मेन सड़क पर घरों के आगे 30-30 फीट के अवैध कब्जे हटाने पहुंची। जेसीबी मशीन से कब्जे हटाने शुरू किए गए तो कुछ लोगों ने इसका विरोध कर दिया। मौके पर पहुंचे निगम के जूनियर इंजीनियर, संदीप कुमार, म्यूनिसिपल इंजीनियर अमित कौशिक, प्रवीण कुुमार, एक्सईएन विवेक गिल, एसई रामजीलाल मौके पर पहुंचे। मकान मालिकों ने कहा कि निगम पहले 21 दिन का नोटिस जारी करे। इसके बाद हम खुद अतिक्रमण हटा लेंगे। निगम की ओर से इस तरह से जबरदस्ती नहीं करने देंगे। इस कारण करीब तीन घंटे तक काम रूका रहा। करीब दो बजे निगम के संयुक्त आयुक्त जयबीर यादव मौके पर पहुंचे। निगम आयुक्त ने कहा कि अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस देने की कोई प्रक्रिया नहीं होती। उन्होंने कहा कि पूरे एरिया में अवैध कब्जे हटाकर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। सड़क का काम पूरा होने के बाद इस एरिया के लोगों को ही सबसे अधिक फायदा होगा। करीब अढ़ाई बजे निगम ने दोबारा से काम शुरू कराया।
साढे तीन किलोमीटर लंबी सड़क चौड़ी होगी
गुरुद्वारा से लेकर दिल्ली रोड तक करीब 1500 मीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाना है। यहां 20 फीट की सड़क बनी हुई है। दोनों ओर 30-30 फीट एरिया में सड़क को चौड़ा कर यहां इंटर लॉकिंग सड़क का निर्माण किया जाएगा। दूसरी ओर एनडी गुप्ता अस्पताल से लेकर आर्य समाज मंदिर तक 2000 मीटर लंबी सड़क को भी इस तरह से चौड़ा किया जाना है।
विज्ञापन
सड़क चौड़ी करने में आएगी एक करोड़ की लागत
निगम ने इस सड़क को चौड़ा करने के लिए दो अलग-अलग टेंडर किए हैं जिसमें 50-50 लाख रुपये के यह काम किए जाएंगे। इसमें जमीन की खुदाई कर छह ईंच रोड़ा डाला जाएगा। इसके अलावा 80 एमएम के इंटर लॉकिंग टायल से सड़क का निर्माण होगा। यह काम 30 मई तक पूरा किया जाएगा।
--------------------------------------------
जलभराव की समस्या का भी होगा समाधान
लोगों ने अपने घरों के आगे अतिक्रमण कर चबूतरे बनाए हुए थे, जिस कारण यहां सीवर और बरसाती नाले नीचे दब गए थे। नालों में पानी जाने का रास्ता नहीं बचा था। इससे बरसात के मौसम में यहां सबसे अधिक जलभराव होता था। अब इंटर लॉकिंग सड़क बनाने के साथ बरसाती नाले के ढक्कन भी लगाए जाएंगे जिससे बरसात का पानी नाले में डाला जा सकेगा।
----------------------------------------
40 हजार की आबादी को मिलेगी राहत
मॉडल टाऊन एरिया में करीब 40 हजार की आबादी है। यहां सड़क चौड़ा होने से इन लोगों को राहत मिलेगी। यहां पर कई बडे़ अस्पताल, कोचिंग इंस्टीट्यूट, स्कूल सहित अन्य संस्थान हैं। जनस्वास्थ्य विभाग का कार्यालय भी यहां है जिस कारण हजारों की संख्या में लोगों का यहां आवागमन रहता है।
--------------------------------
वर्जन...
कुछ लोगों ने सड़क चौड़ा करने के लिए चबूतरे तोड़ने का विरोध किया था। ऐसे लोगों को समझाया गया। इसके बाद दोबारा से काम शुरू हो गया। सड़क चौड़ा होने के बाद यहां बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या का निदान भी हो जाएगा।
-रामजीलाल, अधीक्षक अभियंता, नगर निगम हिसार।