फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सांसद दुष्यंत ने दिशा की मीटिंग में अपने घर के सामने बनी सड़क बनाने से किया था इनकार

सांसद दुष्यंत ने दिशा की मीटिंग में अपने घर के सामने बनी सड़क बनाने से किया था इनकार

Tue, 07 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
सांसद दुष्यंत ने दिशा की मीटिंग में अपने घर के सामने बनी सड़क बनाने से किया था इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेक्टर के लोग अभी भी सड़कों की मरम्मत के लिए चिल्ला रहे हैं, लेकिन निगम वहां सड़कें बना रहा है, जिनकी हालत ठीक है और जहां जरूरत ही नहीं। हैरानी की बात है कि एक तरफ तो सेक्टर-13 के निवासी अपने एरिया की 26 सड़कों को बनाने की मांग कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ निगम ने वो सड़क बना दी, जिसके लिए सांसद दुष्यंत चौटाला ने मना किया था। उन्होंने दिशा की मीटिंग में अधिकारियों को कहा था कि उनके निवास के सामने सड़क अभी बनाने की जरूरत नहीं, वह अभी ठीक है। इस सड़क का पैसा कहीं दूसरी टूटी सड़क के निर्माण पर लगा देना। इनकार करने पर भी निगम अधिकारी नहीं माने और उनके आवास के सामने से ठीक सड़क के ऊपर ही नई लेयर बिछा दी।

अपडेट क्यों नहीं किया एस्टीमेट
सेक्टर-13 के प्रधान सुभाष सैनी, सद्भावना संस्था के अध्यक्ष अमित ग्रोवर और महिलाएं कमिश्नर अशोक बंसल से मिलीं। उन्होंने कहा कि उनके एरिया में कुल 84 सड़कें हैं, लेकिन इसमें से 26 सड़कें ही छोड़ दी। महिलाओं ने कहा कि दुर्गा मंदिर पार्क से पहले वाली गलियों में आठ साल पहले सड़कें बनी थी, लेकिन अब भी उन्हें नहीं बनाया जा रहा। इस पर कमिश्नर ने कहा कि ये सभी एस्टीमेट हुडा की टेक्निकल विंग ने बनाए थे। उसी के आधार पर सड़कें बना दी गई। इस पर सेक्टर वासियों ने कहा कि साहब ये अपडेट क्यों नहीं की गई। हुडा अधिकारियों ने ये एस्टीमेट डेढ़ से दो साल पहले बनाए होंगे, आपकी टेक्निकल विंग ने उसी आधार पर सड़कें बना दी, ये सरासर गलत है। इस पर कमिश्नर ने उन्हें नए एस्टीमेट की कॉपी थमा दी और कहा कि सेक्टर-13 में 75 लाख से ज्यादा का काम होगा। इसके अलावा सभी सेक्टरों में करीब 13 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का नया एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। जैसे ही अप्रूवल मिल जाएगी, काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed