{"_id":"638b78d1063a092bd9178418","slug":"6-nominations-came-for-pradhan-in-bar-association-elections-18-nominations-for-5-posts-hisar-news-hsr6487592159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बार एसोसरएशन चुनाव में प्रधान के लिए 6 नामांकन, 5 पदों के लिए 18 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बार एसोसरएशन चुनाव में प्रधान के लिए 6 नामांकन, 5 पदों के लिए 18 नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिला बार एसोसिएशन के वर्ष 2022-23 के लिए चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन 7 उम्मीदवारों के नामांकन आए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारियों द्वारा सभी नामांकन पत्रों की जांच की गयी। जांच में सभी नामांकन पत्रों को सही पाया गया। अब प्रधान पद के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में हैं।
चुनाव अधिकारी राजेश जाखड़ ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। प्रधान पद के लिए अमित सैनी, बंसी लाल गोदारा, मनदीप कुमार बिश्नोई, प्यारे लाल चौहान, संजय कुमार भारद्वाज, सोम दत्त शर्मा ने नामांकन किया है।
उपप्रधान पद के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें अजीत सिंह ढिल्लो, मनोज कुमार कौशिक चंद्रवंशी, राज कृष्ण वशिष्ठ ने नामांकन किया है। सचिव पद के लिए गौरव बेनीवाल, हवा सिंह गोदारा, मुकेश कुमार शर्मा ने नामांकन किया है। सहसचिव पद के लिए गीतांजलि शर्मा, प्रदीप सिंह बागड़िया ने नामांकन किया है। कोषाध्य्क्ष पद के लिए पवन कुमार वर्मा, रिंकू सिंह खटाना, संजय गोयल, सितेंद्र कुमार चौहान ने नामांकन भरे हैं। उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय दिया गया है। 16 दिसंबर को मतदान होगा।