फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   6 and a half year old child dies due to drowning in canal in village Shikarpur

Hisar News: गांव शिकारपुर में नहर में डूबने से साढ़े 6 साल के बच्चे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
6 and a half year old child dies due to drowning in canal in village Shikarpur
हिसार। गांव शिकारपुर में मंगलवार को साढ़े 6 का बच्चा अचानक नहर में गिर गया। सूचना पाकर परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू कर की। करीब एक किलोमीटर दूर बच्चा मिला तो उसे तुरंत बाहर निकाला गया। मगर तक तक उसकी मौत हो चुकी थी। शाम को बच्चे के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव शिकारपुर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसका भतीजा चिराग मंगलवार को अन्य बच्चों के साथ गली में खेल रहा था। खेलते-खेलते उसके पैर में मिट्टी लग गई। घरवालों की डांट से बचने के लिए वह दोस्तों के साथ ही पैर धोने नहर में चला गया। यहां उसका पैर फिसल गया और वह नगर में जा गिरा। उस समय घर वाले खेतों में काम कर रहे थे। जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो तुरंत बाइक लेकर घटना स्थल की तरफ रवाना हुए। सुरेश कुमार के मुताबिक पौने घंटे के बाद करीब एक किलोमीटर दूरी पर रायपुर ढाणी पुल के पास चिराग मिला। यहां ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी सांस थम चुकी थी।
विज्ञापन

माता-पिता का इकलौता बेटा
चिराग अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है, जो करीब साढ़े तीन साल की है। चिराग का पिता पूर्ण सिंह एक निजी कंपनी में काम करता है। चिराग गांव के एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed