फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   59 km in urban area. December 15 deadline for road marking

Hisar News: शहरी एरिया में 59 किमी. सड़कों की मार्किंग के लिए 15 दिसंबर डेडलाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
59 km in urban area. December 15 deadline for road marking
हिसार। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्किंग और शहरी एरिया में 59 किलोमीटर सड़कों की मार्किंग 15 दिसंबर तक पूरी कराएं। सड़कों पर सुरक्षा के मानकों को पूरा करें। उन्होंने सरकारी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सामग्री प्रयुक्त करने की हिदायत दी। डॉ. कमल गुप्ता वीरवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मंत्री ने नगर निगम, मार्केटिंग कमेटी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को शहर की व अनाज मंडी व सब्जी मंडी की सड़कों, सीवरेज एवं ड्रेनेज व्यवस्था के सुधारीकरण को लेकर हिदायत दी। शहरी एरिया की सभी ड्रेनेज लाइन को सीमेंटेड कवर करने के निर्देश दिए। निगम के अंतर्गत आने वाली सभी सड़कों पर थर्मोप्लास्टिक पेंट की सहायता से सफेद पट्टी, बाउंड्री लाइन एवं पार्किंग एरिया मार्किंग संबंधी कार्यों को 15 दिसंबर तक पूर्ण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एचएसवीपी की 34 किलोमीटर, लोक निर्माण विभाग की 20 किलोमीटर व मार्केट कमेटी की 5 किलोमीटर सड़कों की मार्किंग की जाएगी। निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सामग्री प्रयुक्त करने की हिदायत दी। प्रत्येक चौराहों व कनेक्टिंग रोड पर बेहतर सफाई व्यवस्था की जानी चाहिए। इन प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed