{"_id":"631a3f41a3c7d5598a00f3e2","slug":"55-new-cases-of-lumpy-two-animals-died-hisar-news-hsr6413917196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी के 55 नए मामले आए, दो पशुओं की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी के 55 नए मामले आए, दो पशुओं की हुई मौत
विज्ञापन
हिसार। लंपी का कहर अभी थम नहीं रहा है। वीरवार को भी जिले में 55 नए केस आए, जिनमें से 34 ग्रामीण क्षेत्र में तथा 21 गोशालाओं में मिले। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में दो पशुओं की मौत भी हो गई। पशुपालन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार वीरवार को आए नए मामलों के साथ ही लंपी से संक्रमित कुल पशुओं की संख्या 1039 पहुंच गई है। इनमें से 37 पशुओं की अब तक मौत हो चुकी है।
जिले में अगस्त के प्रथम सप्ताह में ही लंपी के केस मिलने शुरू हुए थे। अब तक एक लाख 60 हजार पशुओं का टीकाकरण भी हो चुका है। इसके बावजूद बीमारी का असर बना हुआ है। वीरवार को भी ग्रामीण क्षेत्र में 34 व गोशालाओं में 21 नए केस आए। वीरवार को दो गांवों में एक-एक पशुओं की मौत हो गई। दोनों पशुओं में न्यूमोनिया का संक्रमण था और उनकी हालत में सुधार नहीं आ रहा था। जिले में अभी भी 14 हजार पशुओं का टीकाकरण बाकी है। विभागीय अफसरों को उम्मीद है कि इसी सप्ताह टीकाकरण पूरा हो जाएगा।
लुवास के टोल फ्री नंबर से ले रहे जानकारी
लंपी से बचाव के लिए लुवास की तरफ से दो टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं, जिस पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विशेषज्ञ पशुपालकों को बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दे रहे हैं। लुवास के अनुसंधान निदेशक डॉ. नरेश जिंदल ने बताया कि हर दिन ग्रामीण क्षेत्र से पशुपालक लंपी बीमारी के लक्षण व उपचार से संबंधित सवाल कर रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में टीकाकरण से संबंधित सवाल भी पूछे जाते हैं।