फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   53 person take corona vaccine in third round in Hisar

पहले दिन तीसरे चरण में 53 लाभार्थियों को लगा कोरोना से बचाव का टीका

Tue, 02 Mar 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
53 person take corona vaccine in third round in Hisar
टीका लगवाने के बाद जानकारी देते हिसार निवासी सुदर्शन। - फोटो : Hisar
हिसार। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से तीसरे चरण के लाभार्थियों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। पहले दिन 53 लाभार्थियों को कोरोना से बचाव का टीका लगा।
विज्ञापन

ऐसे में चरणों के अनुसार कोई भी लाभार्थी अपना पंजीकरण करवाकर उसी समय वैक्सीन लगवा सकता है। अधिकारियों को पंजीकरण करने के बारे में दिशानिर्देश जारी किए हैं कि किस तरह पंजीकरण करना है और कहां पर बूथ चल रहा है। इसे देखकर लाभार्थी खुद भी पंजीकरण कर सकता है।
विज्ञापन

विभाग ने तीसरे व चौथे चरणों के लाभार्थियों को एक ही श्रेणी यानी तीसरे चरण में शामिल कर दिया है। इस बार लाभार्थियों की उम्र को लेकर भी बदलाव किया गया है। इससे पहले तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले और चौथे चरण में 40 से 50 की उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रस्त लाभार्थियों को शामिल किया था। अब अगला चरण आमजन से ही शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। देर शाम स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की ओर से तीसरे चरण के टीकाकरण को लेकर वीसी के जरिये शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रंटलाइन वर्कर को लगी वैक्सीन
विभाग ने प्रथम व दूसरे चरण के लाथार्थियों के टीकाकरण के लिए सात बूथ बनाए हुए थे। इसके तहत सोमवार को फ्रंटलाइन वर्कर में 30 पुलिसकर्मियों, 3 पंचायती राज, दो राजस्व विभाग के लाभार्थियों ने टीकाकरण करवाया। इसी के साथ प्रथम चरण के 22 स्वास्थ्य कर्मवीर भी टीकाकरण करवाने पहुंचे।
इनको लगेेगी डोज
प्रथम चरण में केवल स्वास्थ्य कर्मवीर, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन, तीसरे चरण में 45 वर्ष से 60 वर्ष के बीच के लाभार्थी, जिन्हें कोई गंभीर बीमारी हो। चौथे चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को शामिल किया गया है।
कोई परेशानी नहीं
खुशी है कि मुझे भी वैक्सीन लगी है। जैसे ही सूचना मिली तो टीकाकरण करवाने अस्पताल आया। यहां पर आने के बाद पंजीकरण करवाया और टीका लगवाया। अब मुझे कोई परेशानी नहीं है और बिलकुल ठीक हूं।
-60 वर्षीय धर्मपाल, सेक्टर-16 निवासी।
काफी खुशी हुई
मुझे शुगर की बीमारी है और मेरी पहले से ही नागरिक अस्पताल से दवा चल रही है। किसी भी डॉक्टर से मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने की कोई जरूरत नहीं। पहले पंजीकरण करवाया और अब टीका भी लग गया। अभी कोई दिक्कत नहीं है। वैक्सीन लगने पर काफी खुशी महसूस हो रही है।
- 55 वर्षीय सुदर्शन, सेक्टर-33 निवासी।
स्वास्थ्य कर्मवीर के लिए विशेष छूट
जो स्वास्थ्य कर्मवीर पंजीकरण न होने के कारण टीकाकरण से वंचित रह गए थे, अब वे टीका लगवा सकेंगे। चाहे वह सरकारी या निजी संस्थान से जुड़ा हो। ऐसे में विभाग ने इनको विशेष छूट दी है। इसके लिए भी दिशानिर्देश जारी हुए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के बचे हुए स्वास्थ्य कर्मवीरों का तीसरे चरण के साथ ही पंजीकरण किया जा सकेगा और कोई भी वंचित लाभार्थी नजदीकी बूथ पर जाकर टीकाकरण करवा सकता है।
मास्क न पहनने वाले लोगों के काटे जा रहे चालान
इस समय कोरोना पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो दिनों से मास्क न पहनने वाले लोगों के चालान भी लगातार काटे जा रहे हैं, ताकि हालात बेकाबू न हों। इसके तहत प्रशासन व विभाग मिलकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चला रहा है। अभियान के तहत मास्क न पहनने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। इसके तहत सोमवार को विभाग के पास चालान काटने पर करीब 27 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

करा सकेंगे पंजीकरण
अब दोनों श्रेणी के लाभार्थियों को एक चरण में शामिल कर दिया गया है और इनकी दो श्रेणी बनाई गई हैं। पंजीकरण न होने पर जिन स्वास्थ्य कर्मवीरों को टीका नहीं लग पाया है, वह भी अब इस चरण के तहत पंजीकरण करवाकर टीका लगवा सकते हैं।
- डॉ. जितेंद्र शर्मा, डिप्टी सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed