{"_id":"67f18b7afbf90aa73d013787","slug":"52-de-addiction-centres-to-bring-youth-into-the-mainstream-hisar-news-c-21-hsr1012-599204-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए 52 नशा मुक्ति केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए 52 नशा मुक्ति केंद्र
Sun, 06 Apr 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
एचएयू हिसार में साइकिल रैली को झंडी दिखाते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आप सूचना दीजिए नशे पर प्रहार हम करेंगे। आमजन मोबाइल एप, टोल फ्री नंबर पर सूचना देने वालों का नंबर गुप्त रखा जाएगा। सीएम ने कहा कि नशा पीड़ितों की मदद करने के लिए सरकार ने एक टोल फ्री नंबर 90508-91508 भी जारी किया है। मानस पोर्टल पर भी व्यक्ति नशा तस्करों या उसमें संलिप्त लोगों की जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा 1908 पर भी शिकायत कर सकते हैं। अपराधियों, पीड़ितों और ड्रग्स से संबंधित सभी गतिविधियों का केंद्रीकृत राज्य डेटाबेस बनाने के लिए हॉक सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप प्रयास विकसित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की दलदल में फंस कर भटक गए युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाने के लिए प्रदेश में 52 नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नशा मुक्ति वार्ड स्थापित किए गए हैं। 13 जिलों के सिविल अस्पतालों में भी नशा मुक्ति केंद्र बनाए गए हैं। पंचायतों की मदद से नशा मुक्त गांव बना रहे हैं। बच्चों और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए धाकड़ कार्यक्रम स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के स्तर पर भी शुरू किया गया है। जिला रेंज और राज्यस्तरीय एंटी नारकोटिक्स सेल भी स्थापित किए हैं।
हरियाणा से नशे को भगाना है.....
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि यह मुहिम प्रदेश में नशे के खिलाफ एक अलख जगाने का काम करेगी। इस साइक्लोथॉन में युवाओं के साथ बुजुर्ग और बेटियां भी इस मुहिम में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हरियाणा की पहचान धाकड़ है। यही पहचान हमें बरकरार रखनी है। हरियाणा से नशे को भगाना है।
विज्ञापन
धाकड़ हरियाणा बनाएंगे
सामाजिक न्याय, अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आईपीएस पंकज नैन ने इस अभियान की शुरुआत की थी। यह मुहिम आज एक सामाजिक क्रांति बन गई है। धाकड़ हरियाणा की हमारी पहचान पूरी दुनिया में जाएगी। नई पीढ़ी हमारी संपत्ति और हमारी धरोहर है। यह अभियान हरियाणा को नई दिशा में ले जाएगी।