{"_id":"5a00b43a4f1c1b71548bb242","slug":"51509995578-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपाल के खिलाफ डॉक्टर ने दी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपाल के खिलाफ डॉक्टर ने दी गवाही
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सतलोक आश्रम प्रकरण के देशद्रोह के मुकदमे में सोमवार को एडीजे अजय पराशर की कोर्ट में सेंट्रल जेल वन में सुनवाई हुई। वहां एक डॉक्टर की गवाही हुई। अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। इस पेशी पर काफी अनुयायी टाउन पार्क के आसपास पहुंचे। पुलिस अनुुयायियों से भरी दो बसों को कब्जे में लेकर सिविल लाइन थाने ले गई। बाद में अनुयायियों को छोड़ दिया गया।
बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में सोमवार को देशद्रोह के मुख्य मुकदमे में जेल वन में सुनवाई हुई। अदालत ने 11 गवाह बुलाए थे, लेकिन डॉ. लोकेश की ही गवाही हो सकी। बाद में सुनवाई की अगली तारीख 11 दिसंबर निर्धारित की गई। देशद्रोह के मुख्य मुकदमे में 913 आरोपी हैं। देशद्रोह के पार्ट टू मुकदमे में 25 आरोपी हैं। रामपाल समेत 14 आरोपी जेल में बंद हैं और बाकी जमानत पर हैं। मुख्य आरोपी रामपाल की पेशी वीसी से हुई और बाकी आरोपी अदालत में पेश हुए।
भारी संख्या में उमड़े अनुयायी
रामपाल के अनुयायी सोमवार को जेल के गेट के आसपास भारी संख्या में पहुंचे। प्रशासन ने गेट के आसपास और टाउन पार्क में पहले से पुलिसकर्मी तैनात कर रखे थे। पुलिसकर्मियों ने उनको पार्क में नहीं घुसने दिया। अनुयायी पीएलए, बैंक कॉलोनी, जयदेव नगर और कैंप चौक पर इधर-उधर घूमते रहे। पुलिस ने कुछ दूरी से रामपाल के अनुयायियों से भरी दो बसें कब्जे में ली और उनको सिविल लाइन थाने में ले जाया गया। बाद में उनको छोड़ दिया गया।