{"_id":"65ecb24d4d23776caf0c93e4","slug":"51-grain-markets-and-purchase-centers-of-the-district-were-authorized-to-purchase-wheat-hisar-news-c-127-1-shsr1015-114024-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गेहूं खरीद के लिए जिले की 51 अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों को किया अधिकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गेहूं खरीद के लिए जिले की 51 अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों को किया अधिकृत
Sun, 10 Mar 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में गेहूं की खरीद को लेकर प्रशासन ने तैयारियां आरंभ कर दी है। गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन की ओर से जिले में 51 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सरसों की खरीद के लिए 3 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन की ओर से मंडियों व लेबर व सफाई आदि के लिए भी टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
फतेहाबाद जिले में इस बार साढ़े 4 लाख एकड़ पर गेहूं की बिजाई की गई है, वहीं 29 हजार एकड़ पर सरसों की बिजाई हुई है। फिलहाल सरसों की पछेती फसल की कटाई भी आरंभ हो गई है। सरसों की फसल 15 मार्च के बाद से आना आरंभ हो जाएगी, वहीं उम्मीद है कि 20 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद भी आरंभ हो जाएगी। फतेहाबाद में सरसों की खरीद के लिए फतेहाबाद, भूना व भट्टूकलां की अनाज मंडियों को सरसों की खरीद के लिए अधिकृत किया गया है। वहीं गेहूं की फसल की कटाई अप्रैल के दूसरे सप्ताह में होगी, लेकिन प्रशासनिक तौर पर पहले से इसकी तैयारियां आरंभ कर दी हैं।
गेहूं के लिए फतेहाबाद में ये रहेंगे खरीद केंद्र
अहरवां, अकांवाली, अलीका, अयाल्की, बबनपुर, बहबलपुर, बाड़ा, भट्टूकलां, भट्टूखूर्द, भिरडाना, भूना, बोडा, ब्राह्म्णवाला, बुवान, चंदड़कलां, चांदपुरा, ढाणी दादुपुर, ढांड, धांगड़, ढाणी बबनपुर, धारसूल, दिगोह, फतेहाबाद, गोरखपुर, हांसपुर, हासंगा, हिदालवाला, जाखल, करंडी, कमाना, लधुवास, लांबा, एमपीरोही, महमड़ा, म्योंदकलां, नागपुर, नांगला, नंहेड़ी, नहला, रहनवाली, रतिया, एसपी सोतर, सनियाना, शेखुपुर, तामसपुरा, ठरवा, टोहाना, भूंदड़वास, लाली, भट्टू और पीलीमंदोरी।
विज्ञापन
फतेहाबाद में गेहूं की खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 51 खरीद केंद्रों को इसके लिए अधिकृत किया गया है। हालांकि अभी गेहूं आने में समय है, लेकिन तैयारियां पहले से की जा रही हैं। लेबर, लदान व सफाई के ठेके के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। सरसों की खरीद 20 मार्च से होनी संभावित है।
-विनीत जैन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।